News Room Post

Arijit Singh: Spotify पर अरिजीत सिंह के हुए 82.8 मिलियन फॉलोअर्स, नंबर वन पर मौजूद है ये शख्स

Arijit Singh

नई दिल्ली। भारतीय सिंगर अरिजीत सिंह सुरों के बादशाह कहे जाते हैं। अपने गानों से लोगों के दिलों में बसने वाले अरिजीत सिंह काफी शर्मिले किस्म के हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो आम लोगों की तरह घर के लिए सामान खरीदने के लिए बाइक से जाते हुए दिखे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हर कोई वीडियो को देखने के बाद यही कह रहा था कि सिंगर न सिर्फ अपने काम से लोगों के दिल में बसते हैं बल्कि उनकी सादगी भी लोगों को सीख देती है कि कैसे पॉप्युलर होकर भी इंसान को अपनी सादगी नहीं छोड़नी चाहिए। खैर अब बाद करें अरिजीत सिंह को लेकर सामने आई ताजा जानकारी की तो सिंगर के फैंस के लिए अच्छी खबर है। चलिए बताते हैं आपको क्या है ये खुशखबरी…

सिंगर अरिजीत सिंह ने Spotify पर अपने नाम का झंडा गाड़ दिया है। अरिजीत सिंह Spotify पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कलाकारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर शामिल हो गए हैं। Spotify पर अरिजीत सिंह के 82.8 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। अरिजीत सिंह ग्लोबल चार्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं। अब सिंगर की इस उपलब्धि से उनके फैंस में खुशी की लहर है। अब चलिए जानते हैं कि Spotify पर अरिजीत सिंह से पहले नंबर 1 और 2 में कौन मौजूद है साथ ही जानेंगे इस लिस्ट में और कौन लोग शामिल हैं।

Spotify की लिस्ट में ये लोग हैं शामिल 

इस लिस्ट में पहले नंबर पर परफेक्ट गायक एड शीरन हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या 113 मिलियन, दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में एरियाना ग्रांडे हैं जिनकी फैन फॉलोइंग 91 मिलियन है। Spotify पर अरिजीत सिंह तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। सिंगर के 82.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। लिस्ट में चौथे नंबर पर बिली इलिश का नाम है जिन्हें 82.7 लोग फॉलो करते हैं। पांचवें नंबर पर टेयोर स्विफ्ट मौजूद हैं उनके फॉलोअर्स की संख्या 79 मिलियन है।

Exit mobile version