News Room Post

Malaika Arora Birthday: बर्थडे है या मदर्स-डे..” मलाइका को जन्मदिन विश कर लोगों के निशाने पर आए अर्जुन कपूर, मलाइका की उम्र को लेकर भी यूजर्स कंफ्यूज

नई दिल्ली। आज बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का जन्मदिन है। अपने स्टाइल और फिटनेस से सबको हैरान कर देने वाली अदाकारा आज 48 साल हो गई हैं। उन्होंने खुद अपने बर्थडे का पोस्ट भी शेयर किया है लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां अर्जुन कपूर का पोस्ट बटोर रहा है। अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव को जन्मदिन विश किया है लेकिन यूजर्स को ये सब नौटंकी लग रहा है। यूजर्स का कहना है कि दोनों का रिश्ता क्या कहलाता है, ये समझ नहीं आता है। तो चलिए जानते हैं कि अर्जुन कपूर की पोस्ट लोगों को क्यों पसंद नहीं आ रही हैं।

दोनों के ब्रेकअप की चली हवाएं

अर्जुन कपूर से पहले मलाइका अरोड़ा ने अपने बर्थडे की पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो अकेले ही अपना बर्थडे मनाती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने कई सारी फोटोज शेयर की है और किसी भी फोटो में अर्जुन कपूर नहीं दिख रहे हैं और यूजर्स का कहना है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है लेकिन अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस को बर्थडे विश कर सारे कमेंट्स पर फुलस्टॉप लगा।

 

उन्होंने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो बेबी!!!ये तस्वीर हमारी है….आप मुस्कान, खुशी, रोशनी लेकर आते हैं और मैं अराजकता में भी हमेशा आपका साथ दूंगा…। दोनों की पोस्ट सामने आमने के बाद यूजर्स को समझ नहीं आ रहा है कि हो क्या रहा है।

 मलाइका के उम्र पर उठे सवाल

एक यूजर ने लिखा- जन्मदिन या मातृ दिवस.? भाई..।एक दूसरे यूजर ने लिखा- उन लोगों के लिए एक मिनट का मौन जिन्होंने सोचा कि उनका ब्रेकअप हो गया है। कुछ लोगों ने मलाइका की उम्र पर भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा-48??? क्या आप 50 साल के नहीं हैं.. कम से कम अपने जन्मदिन पर तो गुमराह मत होइए। एक दूसरे ने ब्रेकअप का अंदाजा लगाते हुए लिखा- जन्मदिन मुबारक हो लेकिन अब किस्से तांका भिड़ाने वाली हो आंटी..।

वीडियो के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे,जो दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाते हैं। हालांकि मलाइका और अर्जुन हमेशा दोनों इन सभी कमेंट्स से ऊपर रहा है। दोनों ने कई बार मीडिया के सामने ट्रोलर्स और हेटर्स पर खुलकर बात की है।

Exit mobile version