News Room Post

Arjun Kapoor: मलाइका को छोड़ इस हसीना के प्यार में पागल हुए अर्जुन कपूर! गोद में उठाकर सरेआम कर दिया ये काम

नई दिल्ली। कहते हैं इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपता। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका की भी लव स्टोरी कुछ ऐसी ही रही। अर्जुन ने डंके की चोट पर मलाइका से प्यार किया था और खबरे ये भी आ रहीं थी की दोनों एक-दूसरे से जल्दी ही शादी करने वाले हैं लेकिन अब लगता है शायद मलाइका की चौखट से प्यार एक बार फिर वापस लौट गया है। जी हां, आपको भी यकीन नहीं हुआ ना लेकिन अर्जुन कपूर की इस हसीना के साथ तस्वीरें कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रही है। इन दिनों अर्जुन कपूर की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं। फोटोज में अर्जुन एक खूबसूरत हसीना के साथ बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर ये चर्चा तेज हो गई है कि क्या वाकई अर्जुन कपूर के दिल में मलाइका की जगह किसी और ने ले ली है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन है ये हसीना जिसने शायद अर्जुन के दिल में ले ली है मलाइका की जगह।

 

मलाइका की जगह अर्जुन ने किसे उठाया गोद में?

इन दिनों सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन एक खूबसूरत हसीना के साथ बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। अर्जुन इस हसीना के साथ कभी लवी-डवी पोज देते तो कभी इसे गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि शायद अर्जुन ने अपने दिल में मलाइका की जगह किसी और को दे दी है, तो घबराइए नहीं। दरअसल, अर्जुन के साथ इन फोटोज में और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हैं।

अर्जुन और भूमि साथ में एक अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रहे थे और वहीं से भूमि और अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर की हैं। अर्जुन और भूमि की ये तस्वीरें काफी क्यूट हैं और फैंस इन्हें पर्दे पर एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।


आपको बता दें कि अर्जुन कपूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को काफी समय से डेट कर रहे हैं और सूत्रों की माने तो अर्जुन और मलाइका इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Exit mobile version