News Room Post

Arjun-Malaika: मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों पर गुस्से से तमतमाए Arjun Kapoor, कहा- कुछ भी बोलने से पहले…

Arjun-Malaika: पिछले साल मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। हालांकि, मीडिया और पेप्स को अर्जुन कपूर के गुस्से का सामना करना पड़ा था। प्रेग्नेंसी की खबरों पर अब एक बार फिर अभिनेता अर्जुन कपूर ने रिएक्ट किया है।

नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के ऐसे कपल हैं जो अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया हेडलाइन्स में बने रहते हैं। मलाइका अक्सर अर्जुन के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आती हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ही एक्टर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपनी लव लाइफ की पर्सनल तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अर्जुन और मलाइका के बीच 12 साल बड़ा एज गैप है, जिसकी वजह से दोनों को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।

पिछले साल मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। हालांकि, मीडिया और पेप्स को अर्जुन कपूर के गुस्से का सामना करना पड़ा था। प्रेग्नेंसी की खबरों पर अब एक बार फिर अभिनेता अर्जुन कपूर ने रिएक्ट किया है। अर्जुन ने कहा कि नेगेटिव पब्लिसिटी पाना बहुत आसान है लेकिन हमारी भी लाइफ है, इसलिए कुछ भी लिखने या बोलने से पहले से पहले फैक्ट्स चेक कर लेने चाहिए।

पिछले नवंबर में जब अर्जुन और मलाइका छुट्टियां मनाने गए थे। तब मलाइका की प्रेग्नेंसी को लेकर मीडिया में खबरे आयीं थी। इस खबर पर अर्जुन कपूर काफी नाराज हुए थे और उन्होंने मीडिया को आड़े हाथों लिया था। अब एक बार फिर इस बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने प्रेग्नेंसी की ख़बरों पर रिएक्ट किया है। अर्जुन कपूर ने कहा कि “नेगेटिव पब्लिसिटी पाना बहुत आसान है। कई बार एक जैसी बातें सामने आती हैं तो लोग उस पर यकीन भी करने लगते हैं। देखिए, हमलोग एक्टर्स हैं और हमारी निजी जिंदगी काफी हद तक प्राइवेट नहीं रह पाती। हमें पता है कि जिस प्रोफेशन में हम हैं, वहां ऐसी अफवाहों का फैलना आम है। लेकिन हमारी भी लाइफ है। इसलिए कुछ भी लिखने या बोलने से पहले से पहले फैक्ट्स चेक कर लेने चाहिए।”

Exit mobile version