News Room Post

Happy Birthday Arjun Kapoor: 36 साल के हुए अर्जुन कपूर, कुछ ऐसे हुई एक्टर की जिंदगी में 47 साल की मलाइका अरोड़ा की एंट्री

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे फेमस कपल में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की गिनती होती है। अर्जुन 36 साल के हैं और मलाइका 47 साल की। 10 साल का उम्र का फासला भी दोनों के प्यार के आगे फीका पड़ गया। दोनों की शानदार बॉन्डिंग के चर्चे हर तरफ होते हैं। दोनों ही जब भी साथ होते हैं तो सभी की निगाहें उनपर थम जाती हैं। अर्जुन के 36वें बर्थडे पर हम लेकर आए हैं दोनों की लव स्टोरी। ये लव स्टोरी फिल्मी तो है लेकिन इनका अफेयर इतना आसान नहीं था।

मलाइका पहले से शादीशुदा थी और एक बेटे की मां भी हैं। वो सलमान के भाई अरबाज खान की पत्नी थी। उधर, अर्जुन का भी सलमान के घर आना-जाना था। कहा जाता है कि एक्टर इस रिलेशनशिप से पहले सलमान खान की बहन अर्पिता संग रिलेनश‍िप में थे। वो सलमान के घर भी आया-जाया करते थे। मगर बाद में उनका अर्पिता संग ब्रेकअप हो गया।

अर्पिता संग ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन सलमान खान संग फैमिलियर थे। अपने एक्टिंग डेब्यू और करियर के शुरुआती दौर में वे सलमान खान से एडवाइस लेते थे और इस सिलसिले में वे सलमान खान के घर विजिट करते थे। इसी दौरान अर्जुन और मलाइका में बॉन्डिंग बन गई। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले अर्जुन कपूर मलाइका की गर्ल गैंग करीना और अमृता के क्लोज हुए और साथ में वेकेशन्स पर जाने लगे। इस दौरान मलाइका भी साथ में होती थीं। यहीं से दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

दूसरी तरफ मलाइका और अरबाज के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। मलाइका ने अरबाज का साथ छोड़ दिया और वे अपने बेटे संग अलग फ्लैट में रहने लगीं। कहा जाता है कि मलाइका और अर्जुन के रिलेशनशिप के रिश्ते को देख लोगों को शक होना शुरू हुआ। अर्जुन इस फ्लैट में मलाइका से मिलने देर रात आया करते थे।

Exit mobile version