News Room Post

Malaika Arora-Arjun Kapoor: ‘हमारी पर्सनल लाइफ…’ मलाइका की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर अर्जुन कपूर का सामने आया रिएक्शन, कह दी ये बात

Malaika Arora-Arjun Kapoor First Baby....

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर को लेकर बुधवार को एक बड़ी खबर सामने आई। दरअसल, पिंकविला ने अपने अपने इंस्टा अकाउट पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने ये दावा किया कि  एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर का पहला बच्चा आने वाला है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी का दावा किया गया था।

पिंक विला की इस रिपोर्ट में दावा करते हुए कहा गया था कि लंदन से हमें एक सूत्र ने जानकारी दी है कि मलाइका अरोड़ा प्रेगनेंट हैं। इसके आगे पिंकाविला ने अपनी पोस्ट को कैप्शन देते हुए ये भी लिखा कि अक्टूबर महीने में इस कपल ने लंदन का दौरा किया जहां उन्होंने अपने कुछ करीबी लोगों के लिए अपने पहले बच्चे का ऐलान किया। हालांकि पिकविला ने अपनी इस पोस्ट को कुछ देर बाद ही हटा दिया है।

अब पिंकविला की इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एक्टर अर्जुन कपूर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर स्टोरी में इसे लेकर अपनी भड़ास निकाली है। एक्टर ने मलाइका के गर्भवती होने की खबर लिखने वाली लेखक निकिता डालवी की जमकर क्लास लगाई और लिखा कि कोई कितना नीचे गिर सकता है। बार-बार हम इस तरह की खबरों को इग्नोर करते हैं लेकिन कुछ पत्रकार ऐसी खबरों को चला रहे हैं और बच जाते हैं। ये बिलकुल ठीक नहीं है। कभी हमारी पर्सनल लाइफ से खेलने की हिम्मत न करें।

2017 में अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं मलाइका 

साल 1998 में मलाइका अरोड़ा ने एक्टर अरबाज खान के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। इस शादी से उनका एक बेटा है जिसका नाम अरहान है। शादी के करीब 19 साल बाद कपल ने तलाक का ऐलान किया था। हालांकि तलाक के बाद भी मलाइका और अरबाज अक्सर अपने बेटे की वजह से साथ में नजर आते हैं।

मलाइका अरोड़ा ने भी खबर पर दिया है रिएशन

Exit mobile version