News Room Post

Arora का अयोध्या कनेक्शन,  साउथ कोरिया के Bigg Boss कंटेस्टेंट ने उठाया बड़े रहस्य से पर्दा

नई दिल्ली। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा( Pran Pratishtha Ceremony) से पहले और बाद भी लोगों के दिलों पर राम छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर देश से लेकर विदेश तक हर किसी पर राम भक्ति का असर देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर किली पॉल(Killi Paul) भी राम भजन पर रील बना रहे हैं और गा भी रहे हैं। अब कोरियाई बैंड के-पॉप सिंगर औरा (K-Pop Singer Aoora) भी राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। सिंगर ने खुद का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो कोरिया और हिंदी दोनों भाषाओं में “रघुपति राघव राजा राम” गा रहे हैं.. सिंगर गाने में भगवा अंदाज में दिख रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोरिया का अयोध्या(Relations between Ayodhya and South Korea) से नाता है, जो लगभग 2000 हजार साल पुराना है। इस बात का खुलासा खुद औरा ने किया है, वो क्या है, हम आपको बताते हैं…।


दक्षिण कोरिया की बहू बनी थीं अयोध्या की राजकुमारी

इसे आप कितवंती मान सकते है, जो भारत और दक्षिण कोरिया(Relations between Ayodhya and South Korea) दोनों में रही हैं। माना जाता है कि दक्षिण कोरिया में अयोध्या की राजकुमारी बहू बनकर गई थीं। डिटेल में बताएं तो 48 ईस्वी में अयोध्या में एक रानी हू, या सुरीरत्ना हुआ करती थीं राजकुमारी माता-पिता को सपना आया कि उन्हें अपनी बेटी का विवाह ग्यूमगवान के राजा सूरो से करना है। माता-पिता ने सपने का पालन करते हुए राजकुमारी के साथ सामान रख कर उन्हें  ग्यूमगवान भेज दिया।राजकुमार को ग्यूमगवान जाने में तीन महीने लगे थे, जिसके बाद राजा सूरो से मिलने के बाद उन्होंने शादी कर ली।


दोनों देश करते हैं अच्छा रिश्ता शेयर

भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक भी बीते साल इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि अयोध्या और कोरिया का रिश्ता काफी  पुराना है क्योंकि उनके इतिहास में राजकुमारी हू का जिक्र है, जो अयूता से आई थी..। माना जाता है कि अयूता ही अयोध्या था। इस संबंध को दोनों देशों के बीच सिर्फ ऐतिहासिक संबंध के तौर पर ही नहीं देखा जाता, बल्कि व्यापारिक तौर पर देखा जाता है। दोनों देश इसी संबंध के आधार पर अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं।

Exit mobile version