News Room Post

Arun Govil on Tabassum: तबस्सुम की मौत से सदमे में अरुण गोविल, नहीं थम रहे आंसू, कहा- ‘मेरे परिवार की सबसे…

नई दिल्ली। बीते दिनों एंटरटेनमेंट की दुनियां की प्रसिद्ध एक्ट्रेस तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। 18 नवंबर को उन्होनें अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया। इससे उनके चाहने वाले फैंस हैरान रह गए। तबस्सुम के निधन पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी शोक जताया है जिनमें अमिताभ बच्चन से लेकर जॉनी लीवर तक का नाम शामिल है. ऐसे में ‘रामायण’ में ‘श्रीराम’ की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने भी तबस्सुम के निधन पर दुख जताया है।

तबस्सुम की अरुण के भाई विजय से हुई थी शादी

गौरतलब है कि मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम की शादी अरुण गोविल के बड़े भाई विजय से हुई थी। विजय गोविल और तबस्सुम का एक बेटा भी है जिसका नाम होशांग गोविल है। वहीं उनके निधन से इस वक्त उनका परिवार बहुत ही दुख में हैं। वहीं, भाभी के निधन पर देवर अरुण गोविल ने भी अपना दुख जाहिर किया है।

उन्होंने अपनी भाभी को श्रद्धांजलि देते हुए 1 फीट किया जितना उन्होंने लिखा, ‘आदरणीया प्रिय भाभी तबस्सुम जी के स्वर्गवास से मन बहुत व्यथित है। ये पूरे परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और सद्गति दे यही प्रार्थना है’।

भाभी के स्वर्गवास पर अरुण गोविल ने जताया दुख

इसके साथ ही आपको बता दें कि हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अरुण गोविल ने भाभी तबस्सुम के निधन पर बात की और वो बोले- ‘इस बारे में मैं बहुत ज्यादा नहीं कह पाउंगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। लेकिन वो मेरे परिवार की सबसे हंसमुख सदस्य थीं।’ वहीं, तबस्सुम के निधन पर अरुण ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा- ‘आदरणीया प्रिय भाभी तबस्सुम जी के स्वर्गवास से मन बहुत व्यथित है। ये हमारे पूरे परिवार के लिए बड़ी क्षति है। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दे। सिर्फ यही प्रार्थना है’।

 

Exit mobile version