News Room Post

आशा भोसले का जन्मदिन आज, जानें उनकी जिंदगी के बारे में दिलचस्प किस्से

नई दिल्ली। भारत की प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का मंगलवार को जन्मदिन (Asha Bhosle Birthday) है। वो आज 87 साल की हो गई हैं। लोगों के बीच वो आशा ताई के नाम से मशहूर हैं। बता दें कि वो स्वर कोकिला लता मंगेश्कर (Lata Mangeshkar) की बहन हैं। आज हम आपको उनकी जिंदगी के बारे में दिलचस्प किस्से बताएंगे।

आशा मंगेशकर का जन्म

उनका जन्म 8 सितंबर, 1933 को सांगली, महाराष्ट्र में मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था। उन्होंने सिर्फ 10 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था।

9 साल की उम्र में पिता का देहांत

जब आशा 9 साल की थीं तब उनके पिता का देहांत हो गया था। जिसके बाद बाद परिवार की मदद करने के लिए उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर सिंगिंग शुरू कर दी। आशा भोसले ने 20 भाषाओं में 12 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं, इस दौरान उन्होंने एक हजार से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी। भारत सरकार ने साल 2000 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

15 साल बड़े शख्स से की थी पहली शादी

आशा ताई जब सिर्फ 16 साल की थीं तो उन्होंने अपने सक्रेटरी 31 साल के गणपतराव भोसले से घर वालों के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। लेकिन ये शादी 11 साल बाद टूट गई। 1960 में ससुराल वालों के बुरे व्यवहार से परेशान आशा पति का घर छोड़कर अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली आईं। उस वक्त वे गर्भवती भी थीं।

47 साल की उम्र में की दूसरी शादी

20 साल अकेले रहने के बाद 1980 में उन्होंने अपने से छह साल छोटे प्रसिद्ध संगीतकार राहुल देव बर्मन (पंचम दा) से दूसरी शादी कर ली। उस वक्त आशा 47 साल की थीं तो वहीं पंचम दा 41 साल के थे। ये पंचम दा की भी दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी रीता पटेल से हुई थी। शादी के 14 साल बाद उनका निधन हो गया और आशा एक बार फिर अकेली हो गईं।

लता-आशा की कहानी पर बनी फिल्म

गणपत राव के साथ भागकर शादी करने के कारण लता मंगेशनकर अपनी छोटी बहन से काफी नाराज थीं। इसके कारण वे आशा की विरोधी भी रहीं। दोनों के इसी किस्से को लेकर फिल्म ‘साज’ भी बनाई गई। जिसमें प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन ने संगीत दिया था।

‘माई’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू

आशा भोसले ने साल 2013 में आई फिल्म ‘माई’ से एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ पद्मिनी कोल्हापुरे भी थीं, जो उनकी बेटी के रोल में थीं। राम कपूर फिल्म में आशा के दामाद बने थे। फिल्म की कहानी अल्जाइमर की बीमारी पर बेस्ड थी।

बेटी ने किया सुसाइड, कैंसर से बेटे की मौत

पहली शादी से आशा भोसले के तीन बच्चे थे। दो बेटे और एक बेटी। सबसे बड़े बेटे का नाम हेमंत था वहीं बेटी का नाम वर्षा था। वर्षा ने स्पोर्ट्स राइटर हेमंत केंकरे से शादी की थी, लेकिन 1998 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद वर्षा मुंबई में अपनी मां के साथ ही रहने लगीं थीं। उन्होंने अक्टूबर 2012 में 56 साल की उम्र में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। वहीं सबसे बड़े बेटे हेमंत की मौत 66 साल की उम्र में कैंसर की वजह से साल 2015 में हो गई थी।

Exit mobile version