News Room Post

Ashnoor Kaur Result: टीवी की इस फेमस एक्ट्रेस ने किया CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा में कमाल, बताया सफलता का सिक्रेट

नई दिल्ली। सीबीएसई ने गुरुवार को 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा छात्र पास हुए हैं। इस साल भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी बीच 12वीं के रिजल्ट में टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर ने भी कमाल कर दिया। उन्होंने सीबीएसई के 12वीं रिजल्ट में 95 अंक हासिल किए हैं। एक्ट्रेस के इस कमाल से सभी हैरान और खुश भी हैं। उनके फैंस हैरान इसलिए हैं कि वो शूटिंग में बिजी रहने के बाद भी पढ़ाई के लिए कैसे समय निकाल लेती हैं। वो कई फिल्मों में और टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।

अपने रिजल्ट के बाद अशनूर काफी खूश हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने 10वीं के रिजल्ट के बाद ही ठान लिया था कि उन्हें 12वीं में अच्छे मार्क्स लाने हैं। 10वीं में उन्होंने 93 मार्क्स हासिल किए थे। तब से ही वो 12वीं की तैयारी में लग गई थी।

बताया सफतला का सिक्रेट

उन्होंने बताया कि वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी इसलिए उन्होंने कोई भी प्रजोक्ट साइन नहीं किया। अपने प्यूचर प्लान्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो BMS कोर्स करना चाहती हैं और मास्टर्स के लिए विदेश में पढ़ाई करना चाहती हैं। मीडिया में बात करते हुए उन्होंने बताया- ‘मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने 10वीं में 93 परसेंट मार्क्स हासिल किए थे और इसलिए मैंने सोचा कि मैं इससे ज्यादा मार्क्स हासिल करूंगी। मैंने नए प्रोजेक्ट भी नहीं लिए, क्योंकि मैं अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी। आखिर मुझे इसका फायदा मिला।’

अशनूर के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी में ‘झांसी की रानी’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साथ निभाना साथिया, पटियाला बेब्स, ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, बड़े अच्छे लगते हैं और देवों के देव महादेव जैसे हिट शोज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। जिसमें रणबीर कपूर स्टारर संजू और विक्की कौशल स्टारर मनमर्जियां में भी काम किया है।

Exit mobile version