News Room Post

Liger: दर्शक नहीं कर रहे फिल्म को पसंद तो अब Vijay Deverakonda ने Exhibitor Manoj Desai के पास जाकर मांगी माफ़ी

नई दिल्ली। विजय देवराकोण्डा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडेय (Ananya Pndey) की फिल्म सिनेमाघर में रिलीज़ हो गई है। फिल्म का दर्शक काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का प्रमोशन भी जोरों शोरों से हुआ है। इस फिल्म को रिलीज़ करने के लिए भी एक अलग प्रकार की प्रक्रिया अपनाई गई है। आपको बता दें इस फिल्म को गुरुवार को दक्षिण भाषा सिनेमा में रिलीज़ किया वहीं हिंदी भाषा में इस फिल्म को गुरुवार की रात को रिलीज़ किया गया है। इस फिल्म की रिलीज़ प्रक्रिया कुछ समझ नहीं आई क्योंकि जिस तरह से इस फिल्म को रिलीज़ किया गया वो आश्चर्यजनक है। जहां दक्षिण भाषा में इसे सुबह ही रिलीज़ कर दिया गया पर हिंदी भाषा में रात के शो में रिलीज़ किया गया। हिंदी में इस फ़िल्म के रेगुलर शो शुक्रवार से रिलीज़ किये गए हैं। फिल्म के रिव्यू कुछ ख़ास नहीं है। लोग फिल्म की तारीफ कम ही कर रहे हैं। इसके अलावा लाइगर फिल्म को लेकर बॉयकॉट (#boycottliger) का चलन भी कुछ समय पहले चला था। जिसके बाद विजय देवराकोण्डा ने कुछ ऐसा बयान दे दिया था जिसके बाद दर्शक और ज्यादा भड़क गए थे। अब इस फिल्म को लेकर मशहूर Exhibitor मनोज देसाई (Manoj Desai) का भी बयान आया था। मनोज देसाई का ये बयान काफी वायरल हुआ जिसके बाद विजय देवराकोण्डा ने कुछ ऐसा किया की आप सब सुनकर चौंक जाएंगे। यहां हम आपको यही बताने का प्रयास करेंगे।

आपको बता दें आज से कुछ दिन पहले जब लाइगर फिल्म थिएटर में आने के लिए तैयार थी तो मशहूर Exhibitor मनोज देसाई से फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था,”सबसे पहले तो मैं हीरो को कहना चाहूंगा, मिस्टर विजय तुम्हें चर्बी आ गई है देखना है तो देखो, नहीं तो मत देखो। नहीं देखा, तो तापसी पन्नू की हालत क्या हो गई है। नहीं देखेंगे तो आमिर खान की हालत क्या हो गयी है। नहीं देखेंगे तो अक्षय कुमार की हालत क्या हो गई है। तुम भी ओटीटी में ही काम करो फिर। तमिल में तेलुगु में, हमारे यहां अच्छी फिल्म चल रही है। छोड़ दो थिएटर, उसी में काम करो। हमारे पिक्चर को बॉयकॉट करो ! ये होशियारी क्यों मार रहे हो। ओटीटी पर आएगी तब देखेंगे, ऐसे तो कोई ओटीटी पर भी नहीं देखेगा। इस तरह की हरकत से हमारे थिएटर की एडवांस बुकिंग में तकलीफ हो रही है। मिस्टर विजय आप एनाकोंडा हैं। विनाश काले विपरीत बुद्धि। जब विनाश होता होता है तो बुद्धि काम करना बंद कर देती है। ऐसा काम आप कर रहे हैं।”

इसके बाद जब विजय तक ये बात पहुंची तो उन्होंने निर्णय लिया की वो मनोज देसाई से मिलना चाहते हैं। हालांकि अपनी फिल्म लाइगर के प्रमोशन के चलते विजय व्यस्त चल रहे हैं। उन्हें दुबई जाकर भारत पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में भी शामिल होना था। लेकिन वो मनोज देसाई से मिलने गए और बहुत विनम्र होकर बैठकर मनोज देसाई से बात किया। जहां उन्होंने मनोज देसाई को बताया की उन्होंने जो पूरी बात की है उसे वीडियो में न दिखाकर बल्कि उनका गलत वीडियो को दिखाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया की पूरा वीडियो से काटकर आधा वीडियो दिखाया गया है।

हालांकि वो आगे से ऐसा कुछ नहीं करेंगे ऐसा भी विश्वाश उन्होंने मनोज देसाई को दिया है। मनोज देसाई और विजय देवराकोण्डा की काफी अच्छी बातचीत हुई। इसके अलावा विजय ने मनोज से अपनी आने वाली फिल्म के बारे में भी चर्चा करी है। विजय का इस तरह का विनीतपूर्ण व्यवहार देखकर मनोज देसाई को भी अच्छा लगा है।

Exit mobile version