News Room Post

Sushmita Sen Latest Azerbaijan: बनता जा रहा है Azerbaijan भारतीयों का favourite tourist destination, सुष्मिता सेन ने पोस्ट किया सर्द वीडियो, जानिए यहां पर ट्रिप की Price And Package

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। ये वीडियो एक्ट्रेस के वेकेशन की है। सुष्मिता सेन ( Sushmita Sen) इन दिनों युरोपियन देश Azerbaijan में अपना वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने यहां कि बर्फीली आबो-हवा की खूबसूरत वीडियो पोस्ट की है। जिसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”बर्फ से ढके पहाड़, माइनस 1 तापमान, एक गर्म आउटडोर पूल… और निश्चित रूप से इसमें गोता लगाने की इच्छा Uff, यह कैसा अनुभव है…जाने देना!!! मुक्त होना और प्रकृति के साथ एक होना।” केवल सुष्मिता सेन ( Sushmita Sen) ही नहीं बल्कि इन दिनों कई ऐसे लोग खासकर भारतीय हैं जिनके लिए ये खूबसूरत यूरोपीय देश Azerbaijan फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना हुआ है।

जी हां, जैसा कि हमने आपको बताया Azerbaijan एशियन-युरोपियन पहाड़ों से घिरा एक युरोपियन देश है, जो सोववियत रिपब्लिक का हिस्सा है। Azerbaijan की राजधानी Baku है। ये देश इन दिनों इंडियंस का favourite tourist destination बनता जा रहा है। जिसकी मुख्य वजह यहां के मनमोहक परिदृश्य, अज़रबैजान की पाककला आनंद और आतिथ्य, आधुनिक बुनियादी ढांचा और सुविधाएं हैं। इसके अलावा अज़रबैजान को लोग यूरोप के प्रवेश द्वार के रूप में देखते हैं और यहां का वीजा प्रोसेस भी आसान है। इन्ही सब कारणों से Azerbaijan टूरिज़्म के लिए धीरे-धीरे लोगों का पसंदीदा बनता जा रहा है।

आप भी अगर Azerbaijan की खूबसूरती को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो इस वेकेशन Azerbaijan आपके लिए भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि यूरोपीय देश में वेकेशन तो मतलब मोटा खर्चा! तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं हैं।

जी हां Azerbaijan की ट्रिप आपको अन्य देशों के मुकाबले काफी सस्ती पड़ेगी। अगर आप makemy trip से अपनी ट्रिप बुक करते हैं तो 3 रातें और 4 दिन का Baku का पूरा पैकेज आपको 67, 715 रुपये पर पर्सन पड़ेगा। वहीं अगर आप 6 रातें और 7 दिन का पूरा एक हफ्ते का मैजिकल हॉलीडे बुक करते हैं तो ये आपको 1,00, 580 रुपये पर पर्सन का पड़ेगा। इसी तरह के कई सस्ते पैकेज आपको यहां पर मिल जाएंगे।

Exit mobile version