News Room Post

Babu Siddique Party: बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में बी टाउन का जमावड़ा, सलमान समेत इन स्टार्स ने लगाए पार्टी में चार-चांद

नई दिल्ली। जल्द ही रोजे खत्म होने वाले हैं और 21 अप्रैल को पूरे देश में ईद धूमधाम से मनाई जाने वाली है। जहां ईद की बात हो,वहां बॉलीवुड सेलेब्स कहां पीछे रहने वाले हैं। ईद से पहले ही बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। जहां बॉलीवुड और टीवी के लगभग सभी सितारों को देखा गया। पार्टी में सलमान खान से लेकर शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, निकिता दत्ता, प्रतीक सहजपाल मुनव्वर फारूकी तक को देखा गया। तो चलिए पार्टी की हाईलाइट जानते हैं।

ये पार्टी मुंबई में ताज लैंड्स एंड में रखी गई, जहां टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक को देखा गया। पार्टी में सलमान खान ब्लैक कुर्ता-पजामा में डेशिंग लुक लेकर पहुंचे। खुद पूर्व विधायक ने गले खोलकर एंट्री पर सलमान खान का स्वागत किया। सिद्दीकी के बेटे जीशान ने भी सलमान खान का स्वागत दिल खोलकर किया।


पार्टी में शहनाज गिल भी अपने भाई के साथ पहुंची। मीडिया के सामने दोनों भाई-बहनों ने जमकर पोज दिए।इस दौरान शहनाज ऑरेंज सूट में नजर आई और बेहद ही प्यारी लगी।


पार्टी में अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया भी एथनिक वियर में नजर आई। जॉर्जिया ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना है।

इसके अलावा प्रीति जिंटा, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, मधुरिमा तुली, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, भारती सिंह, जसमीन, आयुष शर्मा, अर्पिता खान,रश्मि देसाई, सलमान खान के पिता सलीम खान, पलक तिवारी समेत कई स्टार्स नजर आए।

Exit mobile version