News Room Post

Bigg Boss OTT 2: बेबिका ने लगाया मेकर्स पर भेदभाव का इल्जाम, कहा- ‘अभिषेक को मिलता है स्पोर्ट और मुझे करते हैं बदनाम’

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ का घर इन दिनों विवादों के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस के हाल के एपिसोड में दिखाया गया था कि कैसे घर के अंदर खेले गए नए कैप्टेंसी टास्क के दौरान शो में एल्विश यादव को तानाशाह बनाया गया। टास्क जीतने पर उन्हें घर का नया कैप्टन नियुक्त किया जाना था। जैसा कि आप जानते हैं बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी टास्क हमेशा नए-नए ट्विस्ट लेकर आता है। इस टास्क में भी घर के अंदर काफी झगड़े और बवाल हुए। जिसमें बेबिका धुर्वे को अभिषेक मल्हान के साथ तीखी बहस करते हुए भी देखा गया। बहस इस हद तक बढ़ गई कि बेबिका बुरी तरह हर्ट हुई और टूट गईं।

बेबिका और अभिषेक अक्सर वाद-विवाद करते नजर आते हैं। इनके बीच हमेशा अनबन रहती है। अब शो के हाल के एपिसोड में देखा गया कि अभिषेक और बेबिका किचन में बात कर रहे थे। एल्विश को जानना था कि ये दोनों बात क्या कर रहे हैं। अभिषेक ने एल्विश को बताया कि ये एक मजाक था। जबकि बेबिका ने उनसे कहा कि उन्हें अभिषेक से बात करने में कोई इंट्रेस्ट नहीं है। अभिषेक इस पर बेबिका से कहते हैं कि चिल्लाए नहीं अभिषेक ने उन्हें चुप रहने को कहा।

जिस पर बेबिका ने एल्विश पर भरोसा करते हुए कहा- ‘बिग बॉस हमेशा उनका सपोर्ट करते हैं, मेरे नाम के साथ छेड़छाड़ की जाती है। लेकिन उन्हें कुछ नहीं होता, मैं ही बदनाम होने वाली अकेली हूं, उसकी हर हरकत पर पर्दा डाला जाता है।’ इसपर एल्विश और जद बेबिका को शांत करने की कोशिश करते हैं और बाकी के सदस्य अभिषेक को बेबिका से दूर रहने की सलाह देते हैं।

Exit mobile version