News Room Post

Sahdev Dirdo Injured: ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिर्दो की सेहत में अब सुधार, एक्सीडेंट के कई घंटों बाद आया होश

shehdev derdo

नई दिल्ली। ‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर रातोंरात लोगों के बीच स्टार बने सहदेव दिर्दो इस वक्त काफी मुश्किल वक्त का सामना कर रहे हैं। मंगलवार को सहदेव सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इस एक्सीडेंट में उनके सिर पर काफी गंभीर चोटें आईं थी। हादसे के बाद सहदेव को सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में भेज दिया जया था। हालांकि सहदेव अभी डॉक्टर्स की देखरेख में हैं लेकिन अब उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ है।

सहदेव की सेहत को लेकर सामने आई ताजा जानकारी में ये बताया जा रहा है कि अब वो खतरे से बाहर हैं। यहां बता दें कि घटना के बाद उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाया गया था। जहां वो करीब 5 घंटे तक बेहोश थे। रात में 10 बजे के करीब सहदेव होश में आएं और अब वो फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर टीकू सिन्हा ने सहदेव की सेहत को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि अब वो बातचीत भी करने लगे हैं। अभी सबदेव का सीटी स्कैन और अन्य टेस्ट भी कराए गए हैं। उनकी सेहत में ऐसे ही सुधार होता रहा तो उन्हें अब रायपुर या विशाखापट्टनम रेफर करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।

ऑब्जर्वेशन में रहेंगे सहदेव

वैसे तो अभी सहदेव दिर्दो की हालत में सुधार आ रहा है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अभी 12 घंटे की ऑब्जर्वेशन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल वो अब खतरे से बाहर हैं और परिवार से जुड़े लोगों के साथ बातचीत भी कर रहे हैं।

Exit mobile version