नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे टॉप की एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। भोजपुरी जगत में एक्ट्रेस के नाम का डंका बजता है। अक्षरा सिंह जहां भी जाती हैं उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा के फैंस उनके नए गानों और फिल्मों का इंतजार करते रहते है पिछले दिनों अक्षरा के एक से बढ़कर एक होली स्पेशल गाने रिलीज किये गए हैं। ऐसे में अब जल्द ही एक्ट्रेस का एक और होली स्पेशल गाना रिलीज होने वाला है। चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से…
अक्षरा सिंह का नया गाना:
पिछले दिनों अक्षरा सिंह के एक से बढ़कर एक होली स्पेशल गाने रिलीज किये गए हैं। अब इस लिस्ट में अक्षरा का एक और होली स्पेशल गाना जुड़ गया है। इस गाने का नाम ”जोगीरा सा रा रा रा” है। इस गाने को अक्षरा सिंह और सुगम सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक लक्ष्मीकांत एलके ने दिया है।
अक्षरा सिंह ने खुद इस गाने का पोस्टर शेयर किया है। गाने के पोस्टर में अक्षरा व्हाइट घाघरा चोली में विशाल आदित्य सिंह की बाहों में गिरी हुई नजर आ रही हैं। जी हां, इस गाने में अक्षरा के साथ इंडियन टीवी स्टार विशाल आदित्या सिंह भी नजर आएंगे। ये गाना 27 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। फैंस इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा के पिछले दिनों कई होली स्पेशल गाने रिलीज किये जा चुके हैं। इसके अलावा जल्द ही अक्षरा सिंह दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ संग भोजपुरी फ़िल्म चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी।