News Room Post

Rakhi Sawant Arrest: राखी सावंत के फैंस के लिए बुरी खबर, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Rakhi Sawant Arrest: राखी सावंत के फैंस के लिए बुरी खबर है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने राखी सावंत (Rakhi Sawant Arrest) को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि राखी को मुंबई की अम्बोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शर्लिन चोपड़ा केस में उनकी गिरफ्तारी हुई है। 

नई दिल्ली। राखी सावंत के फैंस के लिए बुरी खबर है। खबर है कि पुलिस ने राखी सावंत (Rakhi Sawant Arrest) को गिरफ्तार किया है। राखी को मुंबई की अम्बोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) केस में उनकी गिरफ्तारी हुई है।

शर्लिन चोपड़ा और राखी के बीच हो चुका है विवाद

पिछले दिनों राखी सावंत (Rakhi Sawant) और शर्लिन चोपड़ा के बीच काफी विवाद देखने को मिला था। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला था। शर्लिन चोपड़ा ने तो राखी सावंत को मोटी तक कह दिया था। इस विवाद के दौरान ही राखी सावंत ने कैमरा पर्सन संग बातचीत के दौरान शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो दिखाया था। इसी वीडियो मामले में अभी राखी सावंत की गिरफ्तारी हुई है।

राखी सावंत के खिलाफ दर्ज कराई थी शर्लिन चोपड़ा ने शिकायत

इस वीडियो मामले में शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका अश्लील वीडियो दिखाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। कहा जा रहा है कि राखी अपने पति आदिल दुर्रानी के साथ आज दोपहर 3 बजे डांस अकेडमी लॉन्च करने वाली थीं लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

शर्लिन चोपड़ा ने ही दी गिरफ्तारी की जानकारी

राखी सावंत की गिरफ्तारी की जानकारी भी खुद शर्लिन चोपड़ा ने ही दी है। शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर लिखा कि प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले ही एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।

पुलिस ने कही ये बात

इधर सीनियर इंस्पेक्टर ने राखी सावंत की गिरफ्तारी को लेकर बयान दिया है कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है,  केवल पूछताछ के लिए लाया गया है। खैर देखना होगा मामले में आगे क्या जानकारी सामने आती है…

Exit mobile version