News Room Post

Balamu Ke Hipiya Song Viral: “बलमु के हिपिया’ में आधी रात आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रोमांस, पति-पत्नी की नोकझोंक ने जीता दिल

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा आज के समय में सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कुछ लोग तो रील्स से भोजपुरी सॉन्ग सुनकर यूट्यूब पर पूरा सुनने के लिए आते हैं। हाल की दिनों में अपने लवर को धोखा दो, कमरिया गोले-गोले जैसे गाने काफी पॉपुलर हुए थे। अब सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे और निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव का गाना ‘बलमु के हिपिया’ धूम मचा रहा है। गाना अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। तो चलिए इस गाने के बारे में जानते हैं।


यूट्यूब पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रहा गाना

‘बलमु के हिपिया’ आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म फसल का गाना है। गाने को दो महीने पहले रिलीज किया गया था लेकिन आज ये गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गाने को 2 महीने मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और ट्रेंड में आने के बाद व्यूज और ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं। गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर शेयर किया गया है। वैसे तो इस फिल्म के सारे गानों को अच्छा रिस्पांस मिला है। इतना ही नहीं फिल्म सफल को भी बहुत  पसंद किया गया है, जिसमें आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने किसान पति-पत्नी का रोल प्ले किया है।


क्या है गाने में खास

‘बलमु के हिपिया’ में आपको आम्रपाली दुबे और निरहुआ रात में मस्ती करते दिखने वाले हैं। पहले आम्रपाली निरहुआ को छेड़ती हैं और फिर निरहुआ पूरे फॉर्म में आकर डांस करते हैं। दोनों के बीच पति-पत्नी वाली केमिस्ट्री साफ दिखती हैं। बता दें कि पर्दे पर दर्शकों को निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी इतनी ज्यादा रियल लगती है कि कुछ फैंस दोनों को असल में पति-पत्नी मानते हैं, जोकि सच नहीं है। कई बार सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबरों ने भी तूल पकड़ा है, लेकिन ये मात्र अफवाह होती है।

 

Exit mobile version