News Room Post

Bangladesh: बांग्लादेश सरकार ने रद्द किया नोरा फतेही का डांस प्रोग्राम, बोले- डॉलर बचाना…

nora

नई दिल्ली। नोरा फतेही को भला कौन नहीं जानता। नोरा फतेही न सिर्फ कनेडियन मॉडल, डांसर, सिंगर, प्रोड्यूसर बल्कि अभिनेत्रीं भीं हैं। खासकर नोरा फतेही अपने डांस मूव्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। अक्सर सोसल मीडिया पर नोरा फतेही के डांस वीडियोज सामने आते हैं जिनमें उनका कातिलाना अंदाज लोगों की धड़कनें बढ़ा देता है। भारत में तो एक्ट्रेस की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब भी कोई नई फिल्म आती है तो नोरा फतेही को आइटिम सॉंग के लिए चुना जाता है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की काफी फैन फॉलोइंग है।

भारत के साथ ही नोरा अलग-अलग देशों में भी लोकप्रिय हैं। हालांकि इस वक्त नोरा फतेही के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, बांग्लादेश (Bangladesh) की राजधानी ढाका में नोरा फतेही एक कार्यक्रम में परफॉर्म (Nora Fatehi Bangladesh Program) करने वाली थीं जिसे सरकार की तरफ से रद्द कर दिया गया है। बांग्लादेश (Bangladesh) की सरकार ने पैसे बचाने के लिए नोरा फतेही (Nora Fatehi) के डांस प्रोग्राम को अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

बता दें, इस वक्त कई देशों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है। बांग्लादेश में कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। ऐसे में सरकार ने मितव्ययिता उपायों के हिस्से के रूप में डॉलर बचाने के लिए एक नोटिस जारी कर कहा है कि वो वैश्विक स्थिति को देखते हुए और विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए नोरा फतेही के कार्यक्रम को इजाजत नहीं दे रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेतृत्व निगम के एक कार्यक्रम में नोरा फतेही परफॉर्म करने वाली थी। इस कार्यक्रम में उन्हें पुरस्कार प्रदान करने के लिए भी आना था। हालांकि सरकार के इजाजत नहीं देने के बाद अब एक्ट्रेस और उनके चाहने वालों को झटका मिला है।

Exit mobile version