News Room Post

Happy Birthday Kareena Kapoor Khan: बेबो हुईं 40 साल की, फैमिली संग मनाया जन्मदिन

kareena kapoor

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) का सोमवार को जन्मदिन है। वो 21 सितंबर को 40 साल (Happy Birthday Kareena Kapoor Khan) की हो गई हैं। करीना कपूर खानदान की बेटी हैं जहां लगभग हर सदस्य स्टार है, लेकिन बावजूद इसके करीना ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर में कई तरह के चैलेंजिंग रोल किए हैं। कपूर खानदान की लाडली बेटी और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान 40वां जन्मदिन मना रही हैं।

उनका जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ। करीना के पापा रणधीर कपूर और मां बबिता कपूर दोनों ही अपने जमाने के लोकप्रिय स्टार्स रहे हैं। करीना की बहन करिश्मा कपूर भी हिंदी सिनेमा का जाना माना नाम है। करीना का पूरा खानदान ही सिनेमा से जुड़ा हुआ है।

अपना बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए बेबो ने हमेशा की तरह अपनी फैमिली के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया। बेबो का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए रात में ही करीना कपूर खान का परिवार उनके घर पहुंचा। जहां, एक्ट्रेस ने छोटी सी पार्टी रखी थी। हमेशा ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज में नजर आने वाली करीना कपूर खान अपने जन्मदिन के मौके पर बेहद सिंपल लुक में नजर आईं।

एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में परिवार के लोग ही शामिल हुए। जिसमें उनके पति सैफ अली खान, बहन करीना कपूर, पिता रणधीर कपूर और मां बबीता कपूर नजर आए।

Exit mobile version