News Room Post

Narendra Chanchal Passed Away: भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। भजन सम्राट नरेंद्र चंचल (Narendra Chanchal) का शुक्रवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया है। 80 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले 3 दिनों से वो दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। उनके जाने से न सिर्फ इंडस्ट्री में बल्कि देश में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पीएम मोदी (PM Modi) ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

आज दोपहर सवा बारह बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि उन्होंने कई प्रसिद्ध भजन गाए हैं, जिनमें ‘चलो बुलावा आया है’ और ‘ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा’ जैसे भजन शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं।

उनके निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं। उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया है।

मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया साथ ही उन्हें श्रद्धांजली भी अर्पित की।

उनके अलावा हरभजन सिंह ने भी नरेंद्र चंचल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राजस्थान कांग्रेस के विधायक ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र चंचल जी के निधन का समाचार दुखद है। उनके भक्तिगानों की गूंज किस तक नहीं पहुंची होगी! उनके दिव्य सुर सदैव हृदय को झंकृत करते रहेंगे। सभी प्रशंसकों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Exit mobile version