News Room Post

Bharti Singh: भारती सिंह ने बेटे गोला की क्यूट तस्वीर को किया शेयर, सोशल मीडिया पर फोटो देख फैंस हुए खुश

नई दिल्ली। कॉमेडियन भारती सिंह को आज हर कोई पहचानता है। उनके चुलबुले पन का हर कोई फैन है। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी हर चीज अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। जबसे भारती मां बनी हैं तब से वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने लगी हैं। आपको बता दें कि भारती सिंह ने कुछ महीनों पहले ही बेटे को जन्म दिया था। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अपने बेटे को प्यार से ‘गोला’ बुलाते हैं। हालांकि, उनका कागजी नाम लक्ष्य सिंह लिंबाचिया है। भारती सोशल मीडिया पर अपने बेटे की क्यूट-क्यूट फोटो शेयर करती रहती है जो कि खूब वायरल हो रही है। अब गोला की नई तस्वीर इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही है। गोला को जोकर का फिल्टर लगा करके खुद भारती ने उसकी प्यारी सी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। गोला की तस्वीर के बैकग्राउंड में अभिनेता राज कपूर की फिल्म जोकर का सॉन्ग ‘जीना यहां मरना यहां’ बज रहा है।

फैंस को पसंद आया जोकर का ये गेटअप

अपने बेटे गोला की जोकर वाली तस्वीर साझा करते हुए भारती ने कैप्शन में नजर वाली इमोजी के साथ हार्ट वाली इमोजी भी लगाई है। इससे पहले कॉमेडियन ने अपने पति हर्ष के साथ भी एक शानदार वीडियो साझा किया था। जिसमें दोनों फैंस के सवालों का जवाब दे रहे थे। आपको ध्यान हो कि हाल ही में हर्ष और भारती ने फैंस को गोला का चेहरा दिखाया था।

भारती हर्ष का रिश्ता

हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह ने साल 2017 में शादी की थी। फिर साल 2022 में भारती ने एक बेटे को जन्म दिया। भारती सिंह इंडिया की टॉप कॉमेडियंस में से एक हैं। वो कई रिएलिटी शो को भी होस्ट कर चुकी हैं,और कई में उन्होंने अपने पति हर्ष के साथ भी होस्ट किया है। वहीं, भारती इंडिया का सबसे बड़े कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, भारती अभी अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकाल कर अपने बेटे लक्ष्य उर्फ गोला की परवरिश में जुटी है।

Exit mobile version