News Room Post

Bharti Singh Birthday: काफी दर्द भरी रही है भारती सिंह की जिंदगी, कड़े संघर्ष से बनीं ‘लाफ्टर क्वीन’

bharti

नई दिल्ली। ‘लाफ्टर की क्वीन’ के नाम से जाने जानी वाली कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। भारती सिंह कॉमेडी के जगत का वो चमकता सितारा है जिसने हर घर में अपने काम से पहचान बना ली है। शायद ही कोई ऐसा होगा जो इनके जोक्स पर ठहाके न मारता हो लेकिन क्या आप जानते हैं लोगों को हंसाने-गुदगुदाने वाली यही भारती सिंह की जिंदगी ऐसी भी थी कि खुद उनकी मां नहीं चाहती थी की भारती का जन्म हो वो इस दुनिया में आए और उनके घर की आर्थिक स्थिती भी अच्छी नहीं थी। तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं भारती सिंह के कुछ ऐसे ही अनकहे किस्से।

नहीं चाहती थी भारती का हो जन्म

अपनी निजी जिंदगी को लेकर जानकारी देते हुए एक इंटरव्यू के दौरान भारती ने बताया था कि उनकी मां नहीं चाहती थी की वो इस दुनिया में आए। वो भारती को कोख में ही मार देना चाहती थी लेकिन भगवान शायद कुछ और चाहते थे। वहीं भारती ने बताया कि जन्म होने के बाद उनकी मां ने उन्हें बहुत ही नाजों से पाला, भारती ने यहां तक कहा कि आज वो जिस मुकाम पर है इस सब के पीछे उनकी मां का ही आर्शिवाद है।

 

मुंबई आने के पीछे कपिल थे वजह

भारती सिंह का जन्म जितना कठिन था उतना ही कठिन रहा उनके लिए पढ़ाई करना। उनकी कॉलेज की फीस को माफ कर दिया जाए इसके लिए उन्होंने स्पोर्ट्स में दाखिला लिया। भारती सिंह अमृतसर में थियेटर करती थी जहां पर उनकी कपिल से पहचान हुई। भारती को कपिल ने ही ‘लाफ्टर चैलेंज’ का ऑडिशन देने के लिए प्रोत्साहित किया जिसके बाद से ही भारती की जिंदगी में सुधार आया।

एक एपिसोड के इतने लाख करती हैं चार्ज

बचपन से ही पैसों को लेकर मोहताज रही भारती की जिंदगी मुंबई आकर ऐसी बदली की आज भारती करोड़ों की मालकिन हैं। वो एक एपिसोड के लिए 6 से 7 लाख तक वसूल करती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई सारे अवॉर्ड शो और साथ ही कई सारे रियलिटी शो में भी अपने नाम का सिक्का चलाया है।

 

Exit mobile version