News Room Post

खटिया पर निरहुआ कर रहे आम्रपाली दुबे का इंतजार लेकिन एक्ट्रेस को आ रही लाज

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में कई बड़े स्टार्स हैं जिनके नाम से भोजपुरी सिनेमा चलता है। कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब दिखते हैं। ऐसी ही एक जोड़ी है आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की,जिन्होंने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है। दोनों की केमिस्ट्री इतनी ज्यादा लाजवाब है कि फैंस दोनों तो पति-पत्नी समझ बैठते है लेकिन ऐसा नहीं है। अब आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का पुराना गाना वायरल हो रहा है,जिसमें वो अपने मन की फीलिंग बताती दिख रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो गाना कौन सा है।


रोमांस से भरा है आम्रपाली का गाना

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का पुराना गाना धड़क जाला छतिया वायरल हो रहा है, जिसमें निरहुआ आम्रपाली दुबे के साथ रोमांस करने के लिए मरे जा रहे हैं और उन्हें बार-बार खाट पर आने के लिए कह रहे है लेकिन आम्रपाली परेशान है क्योंकि रोमांस करने पर उनकी छतिया धड़कने लगती है और उन्हें लाज भी आती है। गाने में आधी रात में निरहुआ आम्रपाली को रोमांस के लिए मन रहे हैं। गाना भरपूर रोमांस और बोल्डनेस से भरा है…। अगर आप इस गाने को देखना का मन बना रहे हैं तो अकेले में ही देखिएगा।

 गाने पर हैं 13 मिलियन व्यूज

बता दें कि धड़क जाला छतिया आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म राम लखन का है,जोकि 7 साल पहले रिलीज हुई थी। गाने को कल्पना और रजनीश ने मिलकर गाया है और लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। वहीं फिल्म की कास्ट की बात करें तो प्रवेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, शुभी शर्मा, मनोज टाइगर, संजय पांडे भी दिखे हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला है। गानों को ही अब तक 13 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

 

Exit mobile version