News Room Post

“हार हो या जीत..यही रहूँगा….” आजमगढ़ से हारने के बाद निरहुआ ने डाला पहला पोस्ट

नई दिल्ली। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव का जलवा भोजपुरी सिनेमा में कायम है। दर्शकों को एक्टर की फिल्म बहुत पसंद आती है और आम्रपाली दुबे के साथ एक्टर की केमिस्ट्री फैंस के लिए हैंडल करना मुश्किल हो जाता है लेकिन इन दिनों निरहुआ हार के गम हैं। आम चुनावों में  निरहुआ को आजमगढ़ से हार का मुंह देखना पड़ा। एक्टर को हराने के लिए सपा ने मैदान में धर्मेंद्र यादव को उतारा था लेकिन अब एक्टर ने हार के बाद दमदार कमबैक किया है। तो चलिए जानते हैं कि निरहुआ ने हार के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट क्या डाला है।

आजमगढ़ की जनता को मिस करते निरहुआ

निरहुआ ने सोशल मीडिया पर स्टोरी अपडेट की है,जिसमें वो कार में बैठे हैं और कुछ छोटे बच्चे कार की खिड़की से उन से हाथ मिल रहे हैं….। निरहुआ भी हर बच्चे से हाथ मिलाते दिख रहे हैं।ये वीडियो बहुत प्यारा है लेकिन इसका कैप्शन एक्टर ने बहुत दमदार डाला है। उन्होंने वीडियो पर लिखा- जीत के भी यहीं था..और हारने के बाद भी यही रहूंगा…आजमगढ़ की देवतुल्य जनता का सेवक और आगे भी सेवक रहूंगा। निरहुआ का ये पोस्ट फैंस को बहुत पसंद आ रहा है लेकिन उनके फैंस को उनके हारने का दुख भी है।


आजमगढ़ से सांसद से निरहुआ

बता दें कि धर्मेंद्र यादव ने निरहुआ को डेढ़ लाख से ज्यादा वोटो से हराया है। पिछली बार इस सीट से एक्टर सांसद थे लेकिन इस बार यूपी की सत्ता में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। काम की बात करें तो निरहुआ की फिलहाल संयोग नाम की फिल्म आ रही है,जिसका ट्रेलर महीने भर पहले रिलीज हो चुका है लेकिन अभी तक ये बात साफ नहीं हो पाई है कि फिल्म कब रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Exit mobile version