News Room Post

अक्षरा सिंह को किस बात की मिली सजा?, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे- सही किया…

Bhojpuri actress Akshara Singh got punishment from her mother Nilima Singh: अक्षरा सिंह ने कमेंट्स कर लिखा- कितनी भी बड़ी हिरोइन बन जाऊ लेकिन मां ये काम कराती रहेगी। एक अन्य ने लिखा- मम्मी से नो चालाकी अक्षरा जी,  आप भले ही हिरोइन हो पर माँ तो माँ है..।

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह काफी पॉपुलर हैं और सालों से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना नया मुकाम बना लिया है और लोगों के दिलों में खास जगह भी लेकिन बच्चा कितना भी आगे निकल जाए लेकिन मां के लिए वो उसका बच्चा ही होता है और इंडियन माओं को बीट कर पाना नामुमकिन हैं। वो अपने बच्चों को दायरे में रखती हैं, भले ही वो कितना ही बड़ा क्यों न हो जाए..। ऐसा ही कुछ अक्षरा सिंह के साथ हुआ। अब उनकी मां ने उनके साथ क्या किया है,ये हम आपको बताते हैं।


नीलिमा ने लगाई अक्षरा की क्लास

अक्षरा सिंह की मां नीलिमा सिंह भी एक्ट्रेस हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी अक्षरा सिंह की क्लास लगा दी है और व्यवस्थित तरीके से रहने की सलाह दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले तो नीलिमा प्यार से अक्षरा सिंह के सिर पर हाथ फेरती हैं और फिर अचानक उसके बाल पकड़ कर घसीटती हैं और कमरा साफ कराती हैं। एक्ट्रेस मां के डर से खुद के कपड़े समेटती हैं। वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा-कमरा तो व्यवस्थित रखना ही पड़ेगा ना मुक्कू बेटा। उस पोस्ट पर कई मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। खुद अक्षरा सिंह ने भी वीडियो पर पोस्ट किया है।


फैंस ने ले लिए मजे

अक्षरा सिंह ने कमेंट्स कर लिखा- कितनी भी बड़ी हिरोइन बन जाऊ लेकिन मां ये काम कराती रहेगी। एक अन्य ने लिखा- मम्मी से नो चालाकी अक्षरा जी,  आप भले ही हिरोइन हो पर माँ तो माँ है..। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अक्षरा दी को आज देखा हमने कपड़ा समेटे हुए। एक दूसरे ने लिखा-सही बात है मम्मी… मम्मी होती है। कमेंट्स देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस को वीडियो कितना पसंद आ रहा है। काम की बात करें तो अक्षरा सिंह का नया गाना मोहिनी रिलीज हो चुका है।

 

 

 

Exit mobile version