News Room Post

कौन है अक्षरा सिंह के दिल का चैन जिसको चाह रहा है उनका दिल, वीडियो में किया खुलासा

Bhojpuri actress Akshara Singh posted a cute video from the mountains: एक अन्य यूजर ने लिखा- ये आपकी खूबसूरती मुझे दीवाना बना देगी। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि बीते कुछ दिनों से अक्षरा पहाड़ों में समय बिता रही हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की खूबसूरती के चर्चे  हर जगह हैं। फैंस को एक्ट्रेस के एक्टिंग के अलावा खूबसूरती भी भाती है। अक्षरा के चेहरे का भोलापन किसी की भी जान ले सकता है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर 6.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और अपना प्यार बरसाते हैं।अब अपनी लेटेस्ट रील ने अक्षरा ने सबका दिल धड़का दिया है और अपने दिल की बात इशारों-इशारों में कह दी है। तो चलिए जानते हैं कि अक्षरा सिंह ने क्या कहा है।


अक्षरा का क्यूट अवतार

अक्षरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है,जिसमें वो क्यूट डॉल अवतार में दिख रही हैं..। एक्ट्रेस वीडियो में किशोर कुमार के गाने ओ मेरे दिल के चैन पर एक्सप्रेशन दे रही हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- बताओ क्या कीजिए। अक्षरा के ये वीडियो देखकर  कोई भी नई ऊर्जा से भर जाएगा क्योंकि वीडियो बहुत सुकून देने वाला है। कमेंट में फैंस भी अक्षरा को तरह तरह के आइडिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- काराकाट जाके चुनाव प्रचार कीजिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत बहादुर लड़की है जीवन को हर हाल में जीने की कला सीखने वाली लड़की है आप सलाम है आपको।


कमेंट्स में फैंस लुटा रहे प्यार

एक अन्य यूजर ने लिखा- ये आपकी खूबसूरती मुझे दीवाना बना देगी। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि बीते कुछ दिनों से अक्षरा पहाड़ों में समय बिता रही हैं। वो लगातार जम्मू-कश्मीर से खूबसूरत वादियों की वीडियो डाल रही हैं। एक वीडियो में एक्ट्रेस पहाड़ों पर वर्कआउट करती दिखी थी। लगता है कि अभी भी अक्षरा पहाड़ों की खूबसूरती से बाहर नहीं आ रही हैं।

Exit mobile version