News Room Post

आम्रपाली दुबे अपने राजा जी के कहने पर कजरवा लगाने की कर रही डिमांड, दिखा एक्ट्रेस का नो-मेकअप लुक

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की खूबसूरती का कोई तोड़ नहीं है। एक्ट्रेस जो भी करती हैं,सोशल मीडिया छा जाती हैं। एक्ट्रेस को रील की क्वीन कहा जाता है। उनकी रील को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। अब आम्रपाली दुबे अपने राजा जी के कहने पर कजरवा लगाने की डिमांड कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारी रील शेयर की है, जिसे देखकर आपका भी मन खुश हो जाएगा।


कजरा लगाने को बेताब आम्रपाली

आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया क्वीन हैं और उनको 4.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।एक्ट्रेस ने अब कजरवा ए राजा जी पर रील बनाई है, जिसमें वो अपने एक्सप्रेशन से ही फैंस की जान ले रही हैं। एक्ट्रेस का लुक भी काफी सिंपल हैं। आम्रपाली ने वीडियो में गाजरी कलर का सूट पहना है और चेहरे पर नो मेकअप लुक देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने शिवानी सिंह के गाने कजरवा ए राजा जी के गाने पर रील बनाई है,जो पहले से ही सोशल मीडिया का वायरल गाना है। रील को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

 

यजर्स ने की तारीफ

एक यूजर ने लिखा- भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत हीरोइन। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जिस दिन मिलेंगे सच में सता लेंगे कोरा में। एक अन्य ने लिखा- आप बहुत क्यूट लग रही हो मेरी जान। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। काम की बात करें तो आम्रपाली दुबे का गाना कजरवा ए राजा जी कल ही उनके आधिकारिक चैनल पर रिलीज हुआ है। जिसे सोशल मीडिया पर अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है।


 

Exit mobile version