News Room Post

Anjana Singh at Mahakal Temple: महाकाल के दरबार में पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह, वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाई महादेव की झलक

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। इंस्टाग्राम पर भी अंजना को 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। बच्चा हो या बूढ़ा हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब रहता है। अंजना सिंह भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर रील वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब ऐसे में अंजना ने एक बार फिर एक वीडियो शेयर की है लेकिन ये वीडियो बेहद खास है क्योंकि इसा वीडियो में केवल अंजना और उनकी बेटी नहीं बल्कि खुद देवों के देव महादेव भी उनके साथ हैं। तो चलिए जानते हैं विस्तार से।

महाकाल के दरबार में पहुंची अंजना

अंजना सिंह ने हाल ही में एक रील वीडियो शेयर की है जिससे पता चलता है कि फिलहला अंजना उज्जैन स्थित महाकाल के मंदिर में महादेव के दर्शन करने गई हैं। अंजना यहां अकेली नहीं बल्कि अपनी बेटी को साथ लेकर गई हैं। अंजना ने जो वीडियो शेयर की है इसमें महाकाल के मंदिर से लेकर मंदिर प्रांगण तक की झलकियां देखने को मिल रही हैं। इसे देखकर फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।


इस वीडियो को शेयर करने के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है- ”मेरा दर्द तू नहीं समझा तो समझे का कौन? मेरे हक़ में तू नहीं बोला तो फिर बोलेगा कौन??जय महाकाल”

अंजना का लुक

महादेव के दर्शन करने गई अंजना सिंह ने अपना लुक काफी सिंपल और सादगी भरा रखा है। दर्शन के दौरान अंजना सफ़ेद कुर्ती-सलवार के साथ फ्लोरल प्रिंट दुपट्टे में नजर आईं। बिना किसी मेकअप और ताम-झाम के अंजना यहां सादगी में सुंदरता की मिसाल पेश करती नजर आईं।

Exit mobile version