News Room Post

मोनालिसा बनी हरा-भरा पेड़!, एक्ट्रेस का नया लुक दे रहा आंखों को सुकून

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस और अपनी हॉटनेस से सबको दीवाना बना देने वाली अदाकारा मोनालिसा का जवाब नहीं है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर दीवानगी इतनी है कि एक पोस्ट डालने के बाद एक्ट्रेस छा जाती हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा को 5.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और अपना प्यार भी लुटाते हैं। अब एक्ट्रेस के ताजा पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने भीषण गर्मी में आंखों को सुकून देने वाला पोस्ट डाला है, तो चलिए जानते हैं कि मोनालिसा ने क्या पोस्ट किया है।


हरा-भरा पेड़ लगी मोनालिसा

मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपना स्टाइलिश पोस्ट डाला है, जो किसी की भी आंखों को सुकून दे सकता है। एक्ट्रेस ने फोटोज में ग्रीन पैंट और ऑफ व्हाइट टॉप पहना है, और बालों को सिंपली खोल रखा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में पेड़ वाली इमोजी लगाई है। वाकई एक्ट्रेस का ये हरियाली वाला अवतार गर्मी में किसी को भी सुकून दे सकता है। एक्ट्रेस ने खुद को बहुत सिंपल रखा है और बिना मेकअप के पोस्ट डाला है। सादगी से भरे लुक में भी मोनालिसा फैंस का दिल धड़का रही हैं। फैंस भी मोनालिसा के हरे-भरे अवतार की तारीफ कर रहे हैं।


यूजर्स कर रहे तारीफ

एक यूजर ने तारीफ करते हुए शायरी में लिखा- आरज़ू है कि तू यहाँ आए और फिर उम्र भर न जाए कहीं..। एक दूसरे यूजर ने लिखा- चाहे साड़ी सलवार हो या कोई अन्य पोशाक आप हमेशा राजकुमारी ही रहेंगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- ओह्ह्ह्ह ओह बेबी गर्ल …शानदार, सफेद और हरा… मोना बेबी गर्ल। कमेंट्स से साफ दिख रहा है कि मोनालिसा का ये अटायर यूजर्स को खूब भा रहा है। काम की बात करें तो मोनालिसा फिलहाल इशारा टीवी के शो माता की महिमा में दिख रही हैं और इंद्राणी नाम की महिमा का निगेटिव रोल प्ले कर रही हैं। सीरियल को आप रोजाना सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे देख सकते हैं।

Exit mobile version