News Room Post

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee: अंगूठा छाप हैं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, नहीं आती इंग्लिश!

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का स्टारडम भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा है। एक्ट्रेस के बोल्ड गाने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में डेब्यू भी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला से किया था, जोकि सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज टीवी पर भी अपना राज चला रही हैं। एक्ट्रेस अपनी कॉमेडी से भी सबको हंसा देती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस अंगूठाछाप हैं और उनको अंग्रेजी नहीं आती है..। वो कैसे हम आपको बताते हैं।

शेयर की कॉमेडी से भरी रील्स

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और फिलहाल सीरियल बेटी हमारी अनमोल में काम कर रही है। एक्ट्रेस सेट से अपने को-स्टार प्रथम कंवर के साथ खूब मस्ती भरी वीडियो डालती हैं। अब  प्रथम कंवर ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के साथ वीडियो शेयर की है, जिसमें वो उनकी अंग्रेजी का मजाक उड़ा रहे हैं। एक रील में प्रथम एक्ट्रेस से पूछते हैं कि क्या तुमको पता है कि चाय को इंग्लिश में क्या कहते हैं। एक्ट्रेस न में सिर हिलाती हैं..। प्रथम कहते हैं…इट्स चाययययययय…। वहीं दूसरी वीडियो में एक्टर पूछते हैं कि नया साल को इंग्लिश में क्या कहते हैं…एक्ट्रेस कहती है कि नहीं…एक्टर कहते हैं- तुमको इतना भी नहीं पता…इंग्लिश में कहते हैं- नयााा…शॉललललल।

 

यूजर्स हुए हंस-हंस कर पागल

दोनों की कॉमेडी वीडियो फैंस को खूब भाती हैं। यूजर्स हमेशा डिमांड करते हैं कि दोनों साथ में मिलकर कॉमेडी वीडियो बनाए क्योंकि दोनों एक साथ बहुत प्यारे लगते हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुत खूबसूरत। एक अन्य ने लिखा- भाई आप बहुत कॉमेडी वाली रील बनाते हो..बहुत मजा आता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आप दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हो…ऐसे ही रील बनाते रहो। गौरतलब है कि प्रथम और रानी सीरियल बेटी हमारी अनमोल में साथ काम कर रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है।

Exit mobile version