News Room Post

मानसून की पहली बारिश का मजा लेती रानी चटर्जी, छतरी उठाकर किया दीवाना बना देने वाला काम

Bhojpuri actress Rani Chatterjee had fun in the first monsoon rains: एक यूजर ने लिखा-शानदार दीदु। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा लग रहा है बहुत अच्छा। वही एक यूजर ने सवाल किया-क्या मुंबई में मानसून शुरू हो गया है @ranichatterjeeofficial। इसके अलावा बहुत सारे यूजर्स ने हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया है।

नई दिल्ली। देश के कुछ हिस्सों में  भले ही इस वक्त भयंकर गर्मी पड़ रही है लेकिन कुछ जगहों पर बारिश से राहत है। मुंबई और समुद्र से सटे इलाकों में बारिश हो रही है और उस पहली बारिश का मजा भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी उठा रही हैं। एक्ट्रेस ने पहली बरसात में छाता लिए मजे किए हैं और मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है।बता दें कि रानी को सोशल मीडिया क्वीन कहा जाता है क्योंकि वो हर छोटी से छोटी चीज को फैंस के साथ शेयर करना खूब पसंद करती हैं।तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।


मराठी मुलगी हैं रानी चटर्जी

वैसे रानी भोजपुरी स्टार हैं लेकिन वो लगभग हर भाषा के गानों पर रील बनाना पसंद करती है। एक्ट्रेस ने अब मराठी गाने अश्विनी ये न पर रील बनाई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रानी ने हाथ में काले रंग का छाता ले रखा है और वो हल्की बारिश में उसका लुफ्त उठाती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्राउन टॉप और ब्लैक ट्राउजर पहना है। एक्ट्रेस का लुक बहुत कैजुअल है और वो हल्की बारिश में मस्ती करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो बहुत प्यारा है और फैंस भी एक्ट्रेस की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।


यूजर्स को भा गया रानी का अवतार

एक यूजर ने लिखा-शानदार दीदु। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा लग रहा है बहुत अच्छा। वही एक यूजर ने सवाल किया-क्या मुंबई में मानसून शुरू हो गया है @ranichatterjeeofficial। इसके अलावा बहुत सारे यूजर्स ने हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया है। बता दें कि रानी भोजपुरी फिल्मों में बहुत एक्टिव हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म दीदी नंबर-1 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। फैंस पोस्टर देखकर ही काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं और ट्रेलर के रिलीज होने इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

 

Exit mobile version