नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में शामिल हैं। एक्ट्रेस की लाखों की फैन फॉलोइंग है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अंजना सिंह की यूपी-बिहार में तगड़ी पॉपुलैरिटी देखने को मिलती है। बीते दिनों अंजना सिंह ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अभिनेत्री को बधाई देने वालों का तांता लग गया। हालांकि, अंजना बर्थडे से पहले पटना पहुंची थी जहां एक्ट्रेस भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह के साथ चिल करती हुई नजर आईं। अंजना ने अब इसकी एक वीडियो भी शेयर की है तो चलिए देखते हैं क्या है वीडियो में खास!
अक्षरा और अंजना दिखीं साथ:
अंजना सिंह बीते दिनों पटना में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इस कार्यक्रम में अंजना के साथ अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे भी पहुंची थीं। ऐसे में अंजना सिंह और अक्षरा सिंह को एक साथ चिल करते हुए देखा गया। अंजना सिंह और अक्षरा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर भी किया है। वीडियो में अंजना और अक्षरा सफ़ेद लिबास में रेस्टोरेंट में बैठी नजर आ रही हैं। यहां अक्षरा सिंह अंजना को फ्लाइंग KISS भी देती हुई दिख रही हैं।
अंजना पहुंची हनुमान मंदिर:
अंजना सिंह पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर भी पहुंची यहां एक्ट्रेस अकेली नहीं बल्कि आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के साथ पहुंची। अभिनेत्रियों ने यहां न सिर्फ पूजा की बल्कि यहां के प्रसिद्ध नैवैद्यम का भी भोग लगाया। एक्ट्रेस ने इसकी वीडियो भी अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की है जिसमें आप अंजना और आम्रपाली दुबे को साफ़ तौर पर देख सकते हैं।
अंजना सिंह के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में एक्ट्रेस की दो फ़िल्में ”हम साथ साथ हैं” और ”घर की मालकिन” को रिलीज किया गया है, जिसको दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। जबकि अब जल्द ही एक्ट्रेस ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” और ”बड़की भाभी” जैसी भोजपुरी फिल्मों में दिखाई देंगी।