News Room Post

भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने मुंबई में ख़रीदा अपना नया आशियाना, फोटो शेयर कर फैंस को दिखाई झलक

Bhojpuri Actress Akshara Singh: अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए अपनी लाइफ की हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने लाइफ से जुड़ी एक बहुत बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में एक हैं। अक्षरा सिंह के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए अपनी लाइफ की हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने लाइफ से जुड़ी एक बहुत बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में इसके बारे में विस्तार से…

अक्षरा सिंह ने ख़रीदा घर

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक बहुत बड़ी खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, एक्ट्रेस ने मुंबई में अपना घर खरीद लिया है। अक्षरा सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस घर की चाबी पकड़े नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में अभिनेत्री का खूबसूरत घर साफ़ नजर आ रहा है।

अक्षरा ने अपने नए घर की बालकनी से भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी बालकनी में खड़ी पोज देती नजर आ रही हैं।

ऑटो वाले भैया संग अक्षरा की जुगलबंदी

अपने सपनो का आशियाना खरीदने के बाद अक्षरा सिंह ऑटो राइड के लिए निकली थीं। इस ऑटो राइड में अक्षरा ने ऑटो वाले भैया संग खूब जुगलबंदी की जिसकी वीडियोज भी अब एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ऑटो रिक्शा की सवारी करती अक्षरा रिक्शा वाले भैया के सुर में सुर मिलाती हुई दिखाई दे रही हैं। फैंस को भी अभिनेत्री का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्ट्रेस के धराधर म्यूजिक वीडियोज रिलीज हो रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही भोजपुरी फिल्मों ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” और ”अग्निसाक्षी” में दिखाई देंगी।

Exit mobile version