News Room Post

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने दी बधाई, शेयर किया इमोशनल वीडियो

नई दिल्ली। 29 जून 2024 की रात हर भारतीय के लिए एक ऐतिहासिक रात थी। आधी रात जहां देश में दीवाली मनाई गई क्योंकि इंडियन क्रिकेट टीम ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टी20 विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत को हर हिंदुस्तानी ने अपने तरीके से सेलिब्रेट किया। कई सेलिब्रिटीज ने भी इंडिया की जीत पर अपनी ख़ुशी जाहिर की। अब इस फेहरिश्त में एक नाम भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का भी है। अक्षरा सिंह ने बीती रात इंडिया के ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

अक्षरा सिंह ने शेयर किया वीडियो:

अक्षरा सिंह ने इंडिया की शानदार जीत के बाद वीडियो शेयर कर सभी हिन्दुस्तानियों को बधाई दी है। अक्षरा ने वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में अक्षरा इंडिया…इंडिया कहती हुई नजर आ रही हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने कहा है कि- ”हम वर्ल्ड कप जीत गए, हमें इस जीत की बहुत-बहुत बधाई”

बता दें, इंडियन टीम ने साउथ अफ्रीका को टी-20 विश्वकप के करारे मुकाबले में 7 रनों से हराकर विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल का ये मुकाबला USA के बारबाडोस में खेला गया था लेकिन जीत की ये गूंज विश्व के कोने-कोने में बसे हिन्दुस्तानियों के कान में सुनाई दी। अक्षरा सिंह भी ऐसी ही एक क्रिकेट फैन रहीं जिन्होंने इंडिया की जीत के बाद अपना ये इमोशनल वीडियो शेयर किया।

अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात की जाये तो बीते दिनों अक्षरा सिंह का गाना ”शातिर बलमा” रिलीज हुआ इस गाने में अक्षरा ने सुपरहिट पंजाबी सॉन्ग ”तितलियां” फेम सिंगर अफसाना खान संग कोलैबोरेशन किया है। इसके अलावा जल्द ही अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” और ”अग्निसाक्षी” में नजर आएंगी। दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

Exit mobile version