News Room Post

बेवफा और धोखेबाज हैं अक्षरा सिंह! खेसारी लाल यादव ने एक्ट्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, देखें वीडियो

Bhojpuri singer Khesari Lal Yadav and Akshara Singh's new song Dhoka Deti Hai released today: खेसारी लाल यादव ने अक्षरा सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंगर अक्षरा सिंह को बेवफा और धोखेबाज कर रहे हैं और अक्षरा भी इसका पटलवार कर  रही हैं। दोनों का डिस्कशन काफी मजेदार है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े नाम बन चुके हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों और गानों में काम किया है। दोनों स्टार्स की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है लेकिन खेसारी लाल यादव ने अक्षरा सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंगर अक्षरा सिंह को बेवफा और धोखेबाज कर रहे हैं और अक्षरा भी इसका पटलवार कर  रही हैं। दोनों का डिस्कशन काफी मजेदार है। तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या हो गया, जो दोनों एक दूसरे पर हावी हो रहे हैं।


रिलीज हुई अक्षरा और खेसारी का गाना

खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर नया गाना शेयर किया है, जो आज ही रिलीज हुआ है।गाने में सिंगर के साथ अक्षरा सिंह दिखाई दे रही है और दोनों गाने में ही एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। गाने का नाम है धोखा देती है। खेसारी का कहना है कि लड़कियां प्यार में सीरियस नहीं होती है और वो धोखा देती है, जबकि अक्षरा का कहना है कि लड़के लड़कियों को स्वीट बोलकर उनका फायदा उठाते हैं। गाने में खेसारी और अक्षरा के बीच गजब का कॉम्पीटिशन देखने को मिल रहा है।


2018 में रिलीज हुई थी फिल्म

इस गाने के लिरिक्स भी बहुत मजेदार है,जिन्हें शाम देहाती ने लिखे हैं,जबकि गाने को आवाज खेसारी लाल यादव और खूशबू जैन हैं। ये गाना फिल्म बलम जी लव यू का है, जो सालों पहले रिलीज हुई थी लेकिन उस फिल्म का ये गाना आज रिलीज किया गया है और सुबह से ही गाने को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म में खेसारी और अक्षरा के अलावा अशोक समर्थ, काजल राघवानी, शुभी शर्मा, स्मृति सिन्हा, संजय महानंद,सीमा देवी रूंगटा और आनंद कुमार रूंगटा जैसे स्टार्स शामिल हैं। बता दें कि फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।

Exit mobile version