News Room Post

Bíhar Ke Dabang Song: ‘बिहार के दबंग’ गाने ने रिलीज के साथ उड़ाया गर्दा, लिरिक्स सुनकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। भोजुपरी सिनेमा में आए दिन नए गाने रिलीज होते हैं। रोजाना कोई न कोई नया गाना रिलीज होता है और छा जाता है। बीते काफी दिनों से निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फसल फिल्म का गाना मेहरुन साड़ियां काफी वायरल हो रहा है। अब नए गाने ने दस्तक दे दी है, जिसमें बिहार के लोगों को दबंग बताया गया है और मर्डर, चोरी और पुलिस जैसी बातें की गई है। ये गाना कल रिलीज हो चुका है लेकिन अब यूट्यूब पर ट्रेंज कर रहा है। तो चलिए जानते हैं कि गाना कौन सा है और गाने में क्या खास है।


वायरल हो रहा गाना

सारे गामा हम भोजपुरी पर ‘बिहार के दबंग’ नाम का गाना रिलीज किया गया है, जिसमें बिहार में दंबई, मर्डर, पुलिस, हथियारों का जिक्र किया गया है। गाने में ये बताने की कोशिश की गई है कि बिहार में कैसे दंबग लोगों का सिक्का चलता है। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक काफी अलग है, जो थिरकने पर मजबूर कर देंगे। इस गाने को शिवम सिंह और आरोही भारद्वाज ने मिलकर गाया है और लिरिक्स आशुतोष तिवारी के हैं। गाने को खास बनाने के लिए लीड  रोल में नीतू मौर्या कमाल दिख रही हैं, जो अपने लटके-झटके से सबका दिल जीत रही हैं। गाना फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।


इंटरस्टिंग है लिरिक्स

गाने में खुले तौर पर हथियार लहराए जा रहे हैं और बिहार की पुलिस को जेब में रखने की बात की जा रही है। ये गाना कुछ कुछ ऐसा है,जैसा हरियाणवी गानों में दिखाया और फिल्माया जाता है। गाने के लिरिक्स कुछ इस तरह है- सुनी ले कि बडा़ बडा़ कान्ड कईले बार, मडर से नमवा ब्रन्ड कईले बार। सर पे ईनाम सरकार राखेला। पकरेला पुलिस थानेदार राखेला। इस गाने पर धड़ल्ले से रील बनाई जा रही है और हर कोई गाना को खूब पसंद किया जा रहा है।

Exit mobile version