नई दिल्ली। देश में कोई भी मुद्दा चल रहा हो चाहे सीमा-सचिन का ड्रामा हो या कोरोना महामारी या फिर सोशल मीडिया का कोई भी वायरल ट्रेंड… भोजपुरी जगत हर मुद्दे पर गाना बनाने के लिए माहिर माना जाता है। इनका लोहा गरम है मार दो हथौड़ा वाला हिसाब-किताब है जो एक हद तक समझ भी आता है लेकिन इस बार तो भोजपुरी म्यूजिक जगत ने हद ही पार कर दी। इन्होने सौरभ मर्डर केस से रातों-रात फेमस हुए ड्रम पर गाना बना दिया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में और भी विस्तार से….
क्या है गाना?
मेरठ में हुए बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड जिसमें पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी और शव को काटकर ड्रम में भर दिया था। दिल दहला देने वाले इस कांड ने खूब सुर्खियां बटोरी, खासकर ये ड्रम रातों-रात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कई मीम्स बनाये गए। लेकिन हद तो अब हो गई है जब भोजपुरी म्यूजिक जगत ने इस पूरे प्रकरण पर गाना बना डाला है।
Bhojpuri singers don’t even spare murder cases! 😭 pic.twitter.com/qNPsYmOq2x
— PuNsTeR™ (@Pun_Starr) April 9, 2025
इस गाने का नाम ‘‘ड्रम में राजा” है। गाने के बोल हैं- ”काटे ला दिन तू आराम में राजा, लागे न मन तोहर काम में राजा, जदि लग जाइ दाग हमर नाम में राजा, तोहके कस देब काट के ड्राम में राजा, होइ केस फौदारी सासाराम में राजा” गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। गाने का लिरिक्स प्रिन्स प्रियदर्शी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिए हैं। गाने के वीडियो में पारुल यादव और गौरव कुशवाहा नजर आ रहे हैं।
अब इस गाने के रिलीज के बाद इस गाने को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। नेटिजंस का मानना है कि ऐसे गंभीर मुद्दे पर गाना बनाना बेहद असंवेदनशील है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा है- ”भोजपुरी गायक मर्डर केस तक को भी नहीं छोड़ रहे हैं।” खैर बात भी सही है ऐसे संगीन जुर्म पर गाना बनाना फुहरता और असंवेदना की निशानी से ज्यादा कुछ भी नहीं है।