News Room Post

Monalisa and Vikrant Singh Rajput: शादी के 7 साल बाद भी मोनालिसा के पति को नहीं है उन पर विश्वास, आज भी ले रहे भगवान का नाम

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया क्वीन हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया से लेकर छोटे पर्दे पर राज कर रही हैं। एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी भी अच्छे से कट रही है लेकिन मोनालिसा की शादी के 7 साल बाद भी उनके पति  विक्रांत सिंह राजपूत को उनपर भरोसा नहीं है। वो आज भी एक्ट्रेस के इस कारनामे को लेकर भगवान को याद करते हैं। बता दें कि विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा सोशल मीडिया पर एक साथ रील्स बनाते रहते हैं और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि विक्रांत को क्यों अब अपनी ही पत्नी पर नहीं रहा है भरोसा।


विक्रांत की निकल रही जान

विक्रांत सिंह राजपूत और  मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को साथ देखा जा रहा है। वीडियो में पहले विक्रांत गाड़ी चला रहे हैं तो मोनालिसा चैन की नींद सो रही हैं जबकि जब मोनालिसा गाड़ी चला रही है तो विक्रांत खुद को मौत के करीब पा रहे हैं। विक्रांत काफी घबराए हुए हैं। एक्ट्रेस ने फनी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-इनको ऐसा क्यों लगता है कि मुझे ड्राइविंग नहीं आती। वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि मोनालिसा की ड्राइविंग पर विक्रांत को भरोसा नहीं है, इसलिए वो खुद को मौत के करीब महसूस कर रहे हैं।


फैंस को भा रहा वीडियो

ये वीडियो काफी फनी है और फैंस को भी वीडियो खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- बहुत शानदार, देखकर मजा आ गया। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि हर आदमी यही सोचता है, किसी को भी लड़कियों की ड्राइविंग पर भरोसा नहीं होता है। वहीं कुछ लोग हंसी वाला इमोजी पोस्ट कर रहे हैं…। काम की बात करें तो मोनालिसा को फिलहाल माता की महिमा नाम के सीरियल में देखा जा रहा है।

Exit mobile version