News Room Post

दो बीवियों के बीच फंसे निरहुआ, एक तरफ आम्रपाली दुबे तो दूसरी तरह काजल राघवानी ने मचाई महाभारत

Bhojpuri stars Amrapali Dubey, Nirahua and Kajal Raghwani's song Sautiniya goes viral: बता दें कि सौतनिया फिल्म मेरे हसबैंड की शादी फिल्म का है। फिल्म को 6 महीने पहले रिलीज किया गया था। गाने को प्रियंका सिंह, अलका झा और ओम झा ने गाया है और लिरिक्स ओम झा ने लिखे हैं। वहीं फिल्म को प्रोड्यूस जयंत घोष और रिया घोष ने किया है

नई दिल्ली। भोजपुरी गानों की दीवानगी हर तरफ देखने को मिलती हैं। क्या बच्चे क्या बूढ़े..हर किसी की जवाब पर भोजपुरी गाने ही होते हैं और अगर आम्रपाली दुबे और निरहुआ का हो तो..फिर तो सोने पर सुहागा है लेकिन अब जो गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उस गाने में निरहुआ दो बीवियों  के बीच फंस गए हैं। एक तरफ आम्रपाली तो दूसरी तरह काजल राघवानी ने निरहुआ की बैंड बजा दी है। घर में महायुद्ध छिड़ गया है। तो चलिए जानते हैं कि वायरल हो रहा गाना कौन सा है और इसे क्यों सोशल मीडिया पर इतना पसंद किया जा रहा है।


दो सौतनों का घमासान

दिनेश लाल यादव, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे का गाना सौतनिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो शादी करके निरहुआ बीच में बुरी तरीके से फंस चुके हैं। कभी आम्रपाली निरहुआ को अपनी तरफ खींच रहे हैं तो कभी काजल। दोनों एक्ट्रेसेस के बीच पति को लेकर जंग चल रही है कि निरहुआ दोनों में किससे ज्यादा प्यार करते हैं। इतना ही नहीं दोनों एक्ट्रेसेस एक दूसरे की कमियां भी गिनवा रही हैं। गाना सौतिनिया सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। गानों को यूट्यूब पर 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 

2023 में रिलीज हुई फिल्म

बता दें कि सौतनिया फिल्म मेरे हसबैंड की शादी फिल्म का है। फिल्म को 6 महीने पहले रिलीज किया गया था। गाने को प्रियंका सिंह, अलका झा और ओम झा ने गाया है और लिरिक्स ओम झा ने लिखे हैं। वहीं फिल्म को प्रोड्यूस जयंत घोष और रिया घोष ने किया है। फिल्म बीते साल 2023 में रिलीज हुई और फिल्म को दर्शकों से अच्छा-खासा रिस्पांस मिला है। बात अगर फिल्म की कहानी की करें तो फिल्म में आम्रपाली  खुद अपने पति यानी निरहुआ की दूसरी शादी कराती हैं क्योंकि वो बच्चे नहीं पैदा कर सकती थी।


 

Exit mobile version