News Room Post

khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल की बढ़ी मुश्किलें, अभिनेता के खिलाफ हुआ केस दर्ज, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) की फैन फोलोविंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में हैं। उनका कोई भी गाना रिलीज होता है वो वायरल हो जाता है। लेकिन अब उनके फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, उनके खिलाफ मुंबई में केस दर्ज हुआ है।

खेसारी पर आरोप है कि वो महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाते हैं। जिसकी वजह से उनपर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ ये केस सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख श्री सुजीत सिंह ने दर्ज कराया है।

खेसारी पर आरोप है कि वो पैसे कमाने के लिए अपने गानों में अश्लीलता परोसते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में खेसारी लाल यादव के गाने ‘चाची के बाची सपनवां में आती है’ का उदाहण दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने खेसारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खेसारी लाल के करियर की बात करें तो, भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान हैं। उन्होंने काफी संघर्षों के बाद आज ये मुकाम हासिल किया है। बिहार के सिवान जिले में जन्में खेसारी आज न देश में बड़ा नाम हैं, हर कोई उन्हें जानता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘साजन चले ससुराल’ से की थी।

खास बात ये है कि करियर की शुरुआत उनकी 11 हजार से हुई थी। आज वो भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर में से एक हैं। खेसारी लाल यादव की ज्यादातर कमाई फिल्मों और स्टेज शो से होती है। उनकी फैन फोलोविंग का अंदाजा आप इसी से लगा सकते है कि जह भी उनका शो होता है तो वहां भारी भीड़ इक्कठा हो जाती है।

Exit mobile version