News Room Post

बंद कार में आम्रपाली दुबे संग नैन मटक्का करते दिखे भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ, वायरल हुआ वीडियो तो मच गया बवाल

Amrapali Dubey-Nirahua Latest Video: सोशल मीडिया पर भी आम्रपाली की धाकड़ फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की नई फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग अपनी तड़कती-फड़कती रील शेयर कर फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया है, तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की सुपरस्टार नायिका हैं। एक्ट्रेस की भोजीवुड में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। यूपी से बिहार तक में आम्रपाली के नाम का डंका बजता है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी आम्रपाली की धाकड़ फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की नई फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग अपनी तड़कती-फड़कती रील शेयर कर फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया है, तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!

आम्रपाली की लेटेस्ट रील:

भोजपुरी क़्वीन आम्रपाली दुबे ने हाल ही में अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ गोल्डन झुमके, गले में हैवी हार और हाथों में गोल्डन कंगन पहनकर आम्रपाली ने अपना लुक कंप्लीट किया है। खुले बाल, आंखों में काजल, बिंदी और गुलाबी होंठ एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

आम्रपाली कार में बैठ कर अपने लेटेस्ट रिलीज गाने ”आम्रपाली तोहार कजरा” पर रील वीडियो बना रही हैं। इस वीडियो में उनका साथ भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ दे रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली दोनों ही इस गाने पर कार में नैन मटकाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आम्रपाली की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

बता दें कि बीते  30 नवंबर, शनिवार को आम्रपाली का नया गाना ”आम्रपाली तोहार कजरा” रिलीज किया जाएगा। बता दें कि ये गाना अरविंद अकेला कल्लू, प्रियंका मौर्या और आम्रपाली दुबे की आने वाली फिल्म ”मेरे जीवनसाथी” का पहला गाना है। इस गाने को अरविन्द अकेला कल्लू और प्रियंका मौर्या ने अपने सुर से सजाया है। गाने के लिरिक्स उमा लाल यादव ने लिखे हैं। ओम झा ने गाने को अपना म्यूजिक दिया है।

Exit mobile version