News Room Post

Chhath Puja 2022: भोजपुरी की टॉप-3 एक्ट्रेसेस ने कुछ इस तरह सेलिब्रेट की छठ पूजा, साड़ी पहन सादगी से जीता सबका दिल

नई दिल्ली। आज पूरे देश में छठ का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। आज छठ का तीसरा दिन है। आम लोगों से लेकर बिहारी सेलिब्रिटीज भी त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं।भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप तीन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को छठ की बधाई दी है और अपना शानदार लुक भी शेयर किया है। भोजपुरी सुपरस्टार रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह ने धूमधाम से छठ सेलिब्रेट किया है। तीनों एक्ट्रेसेस के इंस्टाग्राम पर आपको छठ की झलक देखने को मिल जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि किस सेलिब्रिटी ने कैसे छठ सेलिब्रेट की है।


साड़ी में सुंदर लगीं रानी चटर्जी

पहले बात करते हैं भोजपुरी सुपरस्टार रानी चटर्जी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो शेयर किया है। रानी फोटो में सोलह श्रृंगार किए नजर आ रही हैं और उन्होंने हाथ में सूप ले रखा है। एक्ट्रेस छठी मां की आराधना कर आशीर्वाद ले रही हैं।


एक्ट्रेस का लुक वाकई बहुत प्यारा है और फैंस एक्ट्रेस की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे ने भी फैंस को छठ पूजा की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो लाल साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। फैंस भी एक्ट्रेस को त्योहार की बधाई दे रहे हैं।


अक्षरा सिंह ने शेयर की प्यारी वीडियो

अक्षरा सिंह ने भी छठ सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें वो लाल साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में अक्षरा बहुत प्यारी लग रही हैं और छठी मैया की आराधना कर रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की ढेरों शुभकामनाएं आप सभी को। बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे बहुत सारे स्टार्स हैं जो इस पावन पर्व को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार पंकज त्रिपाठी भी छठ धूम-धाम से अपने होम टाउन में मनाते हैं लेकिन इस बार वो छठ का पर्व अपने घर ही मना रहे हैं।

Exit mobile version