News Room Post

Bhumi Pednekar Video: भूमि पेडनेकर भी हुईं वायरल ”Moye Moye” ट्रेंड का शिकार, हुआ कुछ ऐसा कि एक्ट्रेस भी हो गईं शॉक्ड

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर ”Moye-Moye” ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है। आजकल आम लोग तो क्या सेलिब्रिटीज का भी ”Moye-Moye” हो रहा है। ऐसे में अब इस ट्रेंड को आगे बढ़ाया है बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने, जी हां भूमि पेडनेकर भी अब सोशल मीडिया के इस वायरल Moye-Moye ट्रेंड का शिकार हो गई हैं। इस बार भूमि के साथ हुआ कुछ ऐसा कि हर कोई देखकर हैरान रह गया, इतना ही नहीं इस बार तो भूमि खुद भी शॉक्ड हो गई हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा?

दरअसल, हुआ यूं कि भूमि अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं लेकिन भूमि और समीक्षा में पैपराजी कंफ्यूज हो गए। जैसा कि आप जानते हैं भूमि पेडनेकर और उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर बिलकुल एक जैसी दिखती हैं। दोनों में खास अंतर नहीं है। ऐसे में पैपराजी जब एयरपोर्ट पर भूमि को स्पॉट करने पहुंची तो, समीक्षा को भूमि समझकर उनके पीछे चली गई। इसके बाद जब पीछे से भूमि पेडनेकर आईं तो देखकर हर कोई हैरान रह गया फिर बाद में पैपराजी वापस आये और चिल्लाने लगे- ”अरे ये तो मोये-मोये हो गया” अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और इसपर यूजर्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

भूमि पेडनेकर के इस Moye-Moye मोमेंट पर अब लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- ”असली मोये – मोये तो पैपराजी का हुआ है।” एक अन्य यूजर ने लिखा है- ”बताओ एक तो कॉल कर के बुलाओ ऊपर से पहचानते भी नहीं हैं ये मीडिया वाले।” इसी तरह के मजेदार कमेंट्स अब लोग इस पोस्ट पर करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि भूमि पेडनेकर आखिरी बार इसी साल अक्टूबर में आई रिया कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स की फिल्म ”थैंक यू फॉर कमिंग” में नजर आईं थीं।

Exit mobile version