News Room Post

Bigg Boss OTT: तीखी तकरार के साथ शुरू हुआ बिग बॉस, इन सितारों ने ली धमाकेदार एंट्री

bigg boss ott

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए 8 अगस्त से शुरू हो गया है। कौन-कौन इस शो में नजर आएगा इससे भी पर्दा उठ चुका है। पहले ही दिन शुरुआत में कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी तकरार शुरू हो गई है। ये तो अभी शुरुआत है। अभी तो 6 हफ्ते बाकी हैं। इन 6 हफ्तों में काफी कुछ ड्रामा नजर आने वाला है। तो चलिए देखते हैं कि कौन-कौन इस शो में नजर आया है।

शमिता शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी करण जौहर के शो में नजर आईं। इन दिनों वो राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि फिलहाल उनका परिवार काफी मुसबित में हैं, उनके जीजा जेल में हैं और उनकी बहन काफई परेशान हैं। ऐसे में शमिता बिग बॉस के घर में नजर आईं जिसे लेकर दर्शक काफी शॉक में हैं। यही कारण है कि वो सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

दिव्या अग्रवाल

दिव्या अग्रवाल ने अपने अगल स्टाइल में शो में एंट्री मारी। ये उनका पहली रियलिटी शो नहीं है। इससे पहले वो स्प्लिट्सविला और रोडीज जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं।

नेहा भसीन

नेहा भसीन एक मशहूर सिंगर हैं। वो पहली बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट थी, जिसका प्रोमो शो के मेकर्स ने काफी पहले जारी कर दिया था। वो अपने गानों के साथ-साथ बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

जीशान खान

जीशान को जी टीवी के हिट शो कुमकुम भाग्य से पहचान मिली थी। वो हाल ही में एयरपोर्ट में बाथरोब में नजर आए थे। जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। शो में वो अपने बिंदास अंदाज के कारण चर्चा में बने हुए हैं।


करण नाथ

साल 2002 में आई फिल्म ये दिल आशिकाना फिल्मी पर्दे पर काफी हिट रही। इसमें करण नाथ ने डेब्यू किया था। हालांकि उनका करियर इसके बाद कुछ खास चला नहीं, लेकिन अब वो बिग बॉस ओटीटी में एंट्री कर एक फिर अपने करियर को नई दिशा देने की तैयारी कर रहे हैं।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह शो में नजर आएंगी। उनका प्रोमो खुद शो के मेकर्स ने आउट किया है। इसी के साथ ये फाइनल हो गया कि वो शो में नजर आने वाली हैं। अक्षरा इससे पहले भोजपुरी फिल्मों में ही काम करती थी। लेकिन बिग बॉस ओटीटी का ऑफर एक्सेप्ट कर उन्होंने भी ओटीटी में डेब्यू कर लिया है।

निशांत भट्ट

निशांत भट्ट एक मशहूर कोरियोग्राफर हैं। वो सुपर डांसर चैप्टर 3 में सुपर गुरु को रुप में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो झलक दिखला जा में अंकिता लोखंडे के कोरियोग्राफर रहे हैं।

उर्फी जावेद

मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद मे कई टीवी शो में काम किया है। जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की और पंच बीट शामिल हैं। अब देखना ये है कि वो बिग बॉस ओटीटी में क्या कमाल दिखाती हैं।

राकेश बापाट

मॉडल से एक्टर बने राकेश बापट एक शानदार एक्टर हैं। उन्होंने तुम बिन और दिल विल प्याप व्यार जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई हिट सीरियल में काम किया है।

मुस्कान जटाना

मुस्कान जटाना सोशल मीडिया का फेमस चेहरा है। वो सिर्फ 20 साल की हैं। मेहाली की रहने वाली मुस्कान एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई की है।

Exit mobile version