News Room Post

Bigg Boss 14: विकास गुप्ता ने शो में किया बड़ा खुलासा, पार्थ समथान-प्रियांक शर्मा पर लगाए बड़े इल्जाम

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने शो में बतौर चैलेंजर एंट्री की, उसके बाद से ही वो लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। पहले उनकी अर्शी खान से लड़ाई हुई, जिसके बाद उनकी अली गोनी और जैस्मीन भसीन के बीच विवाद हुआ। इतने विवादों से टूट गए हैं। इस बीच अपने इमोशन्स में बहकर कई बड़े खुलासे कर रहे हैं।

शो में उन्होंने अपनी ब्लैकमेलिंग और अपने रिलेशन्स के बारे में बताया। साथ ही अपने मां और भाई संग रिश्तों के बारे में भी खुलासे किए। शो में उनके विवादों के बीच सोशल मीडिया पर विकास गुप्ता का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। ये ट्वीट उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद किया था। उन्होंने बताया था कि वो भी काफी लंबे समय से डिप्रेशन में रहे थे। उन्होंने ये भी बताया कि वो भी आत्महत्या जैसा कदम उठाने जा रहे थे। उन्होंने ये भी लिखा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार टीवी एक्टर्स पार्थ समथान और प्रियांक शर्मा होंगें।

इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कबूला था कि वो बायोसेक्सुअल हैं। ये ट्वीट उन्होंने 20 जून 2020 को किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो जेंडर में विश्वास नहीं करते। गर्व से कहता हूं कि बायोसेक्सुअल हूं। इसके साथ ही उन्होंने पार्थ समथान और प्रियांक शर्मा से भी अपील की कि वह अब ब्लैकमेल और परेशान ना करें।

इसके अलावा उन्होंने प्रियांक शर्मा और पार्थ समथान पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था, ”मैं अपने बारे कुछ विस्तार से बताना चाहता हूं। मुझे उनके जेंडर की परवाह किए बिना उनसे प्यार हो गया। वह बिल्कुल मेरे ही जैसे हैं। गर्व के साथ कहता हूं कि मैं बायोसेक्सुल हूं। प्रियांक शर्मा और पार्थ समथान अब और ब्लैकमेल और परेशान नहीं करना। मुझे इसे कहलवाने के लिए धन्यवाद।”

Exit mobile version