नई दिल्ली। बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शो में घरवालों के बीच घमासान देखने को मिल रही है। बीते एपिसोड में वीकेंड का वार टेलिकास्ट हुआ। जिसमें हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई। इसके अलावा एपिसोड में मस्ती का तड़का डालने गेस्ट के तौर पर बादशाह आए और सलमान खान संग जमकर मस्ती की। इसके साथ ही एक कंटेस्टेंट भी एलिमिनेट हो गया है।
शो की शुरुआत में घरवालों ने शायराना अंदाज में एक दूसरे की क्लास लगाई। कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे का जिक्र करते हुए कवाली गाई और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। इसके साथ ही सलमान खान ने घरवालों से जनरल नॉलेज के सवाल भी पूछे। जो काफी मजेदार थे।
शो में हुई बादशाह की एंट्री
इस बार संडे के एपिसोड में फेमस रैपर बादशाह ने शो में ग्रैंड एंट्री की और सलमान खान संग जमकर मस्ती की। उन्होंने सलमान के गाने पर डांस भी किया। इसके बाद बादशाह ने भी सलमान के गाने जग घूमेया का हुक स्टेप किया। दोनों स्टार्स ने स्टेज पर खूब मस्ती की।
एलिमिनेट हुईं अकासा सिंह
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सिम्बा नागपाल, विशाल और अकासा सिंह नॉमिनेटेड थे. लेकिन ऑडियंस के सबसे कम वोट्स मिलने की वजह से अकासा का शो में सफर खत्म हो गया और वो बिग बॉस के घर से बाहर हो गईं
बेघर हुईं अकासा सिंह
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सिंबा नागपाल, विशाल कोटियान और अकासा सिंह नॉमिनेटेड थे। लेकिन ऑडियंस के सबसे कम वोट्स मिलने की वजह से अकासा का शो में सफर खत्म हो गया। वो बिग बॉस के घर से बाहर हो गईं।