News Room Post

Bigg Boss OTT 2: टीवी की बहुओं से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का लगेगा BB OTT-2 में तड़का, यहां देखें लिस्ट

नई दिल्ली। एक बार फिर सलमान खान का मचऑवेटिड शो बिग बॉस लोगों को एंटरटेन करने के लिए आ रहा है। हालांकि इस बार सलमान खान ओटीटी पर भी शो को होस्ट करते दिखेंगे। बीते कल ही शो का एक छोटा सा प्रोमो नजर आया था, जिसमें सलमान खान कैसे कंटेस्टेंट को परेशान करने वाले हैं, ये दिखाया गया है। अब शो के कंटेस्टेंट का नाम भी लगभग फाइनलाइज हो गया है। कहा जा रहा है कि ये टीवी के सितारे शो का हिस्सा हो सकते हैं।

संभावना सेठ
भोजपुरी एक्ट्रेस और टीवी पर कई रियलिटी शो में दिखने वाली एक्ट्रेस संभावना भी शो का हिस्सा होंगी। संभावना को देसी गर्ल समेत कई भोजपुरी फिल्मों में देखा गया है।


पूजा गौर
स्टार प्लस सीरियल की प्रतिज्ञा तो आपको याद ही होगी। शो में प्रतिज्ञा का रोल प्ले करने वाली पूजा इस सीजन बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने वाली हैं और उनका नाम लगभग कंफर्म है।


अंजलि अरोड़ा
लॉकअप के बाद अब सोशल मी़डिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आएंगी। लॉकअप में उनके और मुनव्वर फारुकी के अफेयर की खबरें भी आईं थी।


पूनम पांडे
अडल्ट फिल्मों और लॉक अप शो में दिख चुकी पूनम पांडे भी बिग बॉस में हिस्सा होने वाली हैं।ये तो तय है कि पूनम के आने के बाद शो में हॉटनेस का तड़का लग जाएगा।


जिया शंकर
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस जिया शंकर के भी बिग बॉस ओटीटी 2 में भाग लेने की संभावना है। उन्हें आखिरी बार रितेश देशमुख की वेद में देखा गया था।


रजत टोकस
जोधा-अकबर सीरियल में अकबर का रोल निभाने वाले रजत टोकस का नाम भी सामने आया है। रजत ने टीवी के कई सीरियल में दमदार भूमिका निभाई है

जैद दरबार
बिग बॉस ओटीटी में जैद दरबार का नाम भी सामने आ रहा है। जैद दरबार एक्ट्रेस गौहर खान के पति हैं और हाल ही में पिता बने हैं।


अनुराग डोभाल
मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल भी बिग बॉस ओटीटी-2 का हिस्सा बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर करोड़ों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं।


आवेज दरबार
कोरियोग्राफर और जैद दरबार के बड़े भाई आवेज दरबार भी शो का हिस्सा हो सकते हैं, हालांकि अभी तक आवेज ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

Exit mobile version