News Room Post

Bipasha Basu Baby Video: हाथों में बेटी को लेकर पहली बार कैमरे के सामने नजर आई बिपाशा बसु, देखें Video

Bipasha Basu Baby Video

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बाद एक्ट्रेस बिपाशा बसु के घर खुशियां आई हैं। इसी महीने की 6 तारीख को एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद बिपाशा बसु के भी अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। 12 नवंबर को एक्ट्रेस बिपाशा के घर भी खुशियां आई उन्होंने भी आलिया भट्ट की तरह ही बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस बिपाशा ने अपने फैंस के साथ बेटी की पहली झलक शेयर की थी साथ ही अपनी नन्हीं परी के लिए क्या नाम चुना है इसका भी खुलासा किया था। अब पहली बार बिपाशा के अपनी लाडली को लेकर कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आई हैं।

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) 42 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे की मां बनी है। एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। अस्पताल से घर जाते वक्त एक्ट्रेस हाथों में अपनी नन्ही जान को संभाले नजर आई। वहीं, इस दौरान उनके पति करण सिंह ग्रोवर बैग टांगे हुए दिखे। सोशल मीडिया पर करण-बिपाशा का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कपल के चेहरे की खुशी देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो इस नन्ही जान के आने के बाद कितने खुश हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को कैमरे के लिए पोज देते हुए भी देखा जा सकता है।

बता दें, बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के दौरान कई फोटोशूट कराए थे जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर पारा बढ़ा दिया था। एक्ट्रेस ने अपनी डिलीवरी से 5 दिन पहले ही एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो झूमते हुए ये बता रही थी कि उनका बेबी जल्द ही आने वाला है।

खुद शेयर की थी बेटी की पहली तस्वीर

एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म देने के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्होंने अपनी नन्ही परी के छोटे-छोटे पैर दिखाए थे। इस तस्वीर के नीचे ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि कपल ने बेटी का नाम देवी सिंह ग्रोवर रखा है। खैर अब देखना होगा कि कब एक्ट्रेस अपनी बेटी का चेहरा पूरी तरह से फैंस को दिखाती है।

Exit mobile version