News Room Post

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन

मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया (Social Media) पर दी है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक लंबा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने मन की बात कही।

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, ”’यह मेरी ड्यूटी है कि आप सबको बता दूं कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हूं। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझे कोई लक्षण नहीं हैं। मैंने खुद को डॉक्टर की सलाह से होम आइसोलेट कर लिया है। मैं आप सभी को सपोर्ट के लिए अभी से शुक्रिया कहना चाहूंगा, हेल्थ अपडेट देता रहूंगा। यह खास वक्त है हमें इंसानियत पर भरोसा रखना है तभी हम इस वायरस से निपट पाएंगे। खूब सारा प्यार- अर्जुन कपूर”

फिल्म की शूटिंग रुकी

जानकारी के लिए बता दें अर्जुन निखिल आडवाणी की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह और नीना गुप्ता भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म पाकिस्तान विभाजन पर बेस्ड है जिसका नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। अर्जुन की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

बता दें कि एक दिन पहले ही अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके फिल्म की शूटिंग की जानकारी दी थी। अर्जुन ने अपने प्रोड्यूर को थैंक्स बोला था क्योंकि सुरक्षा के साथ शूटिंग हो रही थी।

Exit mobile version